Saturday, October 3, 2026
26.5 C
Bhopal

शादी का झांसा देकर नर्स से दुष्कर्म, लिव-इन पार्टनर के खिलाफ केस दर्ज

​इंदौर। राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर एक युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर उसके लिव-इन पार्टनर के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

​पुलिस के मुताबिक, 31 वर्षीय युवती एमएससी नर्सिंग की छात्रा रही है। साल 2024 में पढ़ाई के दौरान उसकी मुलाकात बैतूल निवासी कपिल गलफट से हुई थी। आरोपी ने जून 2024 में युवती को शादी का भरोसा दिलाकर शिवसिटी इलाके में किराए का कमरा लिया और दोनों वहां लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगे।

​धमकी देकर शादी से मुकरा आरोपी

पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने लंबे समय तक शारीरिक संबंध बनाए, लेकिन जब भी शादी की बात आती तो वह टालमटोल करने लगता। 2026 की शुरुआत से ही आरोपी ने दूरी बनाना शुरू कर दिया और बाद में शादी से साफ इनकार कर दिया। 13 मार्च को आरोपी ने फिर से शादी का आश्वासन देकर युवती से मुलाकात की और उसके साथ गलत काम किया। इसके बाद जब युवती ने दबाव बनाया तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी।

​परेशान होकर युवती ने परिजनों को आपबीती सुनाई, जिसके बाद शनिवार को राजेंद्र नगर थाने में आरोपी कपिल के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज किया गया। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

Hot this week

बिजली करंट से वकील की मौत: वकीलों और युवाओं ने निकाला मशाल जुलूस, एफआईआर में नाम जोड़ने की मांग

​भोपाल: भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री और अधिवक्ता दिव्यऋषि...

शाहपुरा में मामूली विवाद पर ऑटो चालक ने रैपिडो ड्राइवर पर किया चाकू से हमला

​भोपाल: शहर के शाहपुरा थाना क्षेत्र के सी सेक्टर में...

होटल के कमरे में रंगे हाथों पकड़ाया पति, भड़की पत्नी ने की जमकर पिटाई

​जबलपुर: थाना गढ़ा क्षेत्र के शारदा चौक स्थित होटल बैलेंसिंग...

Topics

बिजली करंट से वकील की मौत: वकीलों और युवाओं ने निकाला मशाल जुलूस, एफआईआर में नाम जोड़ने की मांग

​भोपाल: भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री और अधिवक्ता दिव्यऋषि...

होटल के कमरे में रंगे हाथों पकड़ाया पति, भड़की पत्नी ने की जमकर पिटाई

​जबलपुर: थाना गढ़ा क्षेत्र के शारदा चौक स्थित होटल बैलेंसिंग...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img