Saturday, April 11, 2026
33.9 C
Bhopal

परवलिया में सड़क किनारे मिला किसान का शव

भोपाल। राजधानी के परवलिया थाना इलाके में शनिवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब तारासेवनिया रोड स्थित एक फार्म हाउस के पास एक युवक का शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान 23 वर्षीय आकाश गुर्जर निवासी दौराहा (सीहोर) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं मिले हैं, जिससे मामला उलझ गया है।

अकेला बेटा था आकाश

परिजनों ने बताया कि आकाश अपने परिवार का इकलौता बेटा था और पिता की मृत्यु के बाद अपने मामा सुमेर सिंह के साथ रहकर खेती-किसानी करता था। शुक्रवार दोपहर वह करोंद जाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन शनिवार सुबह उसकी लाश मिलने की खबर आई। शव के पास ही उसकी बाइक भी सुरक्षित खड़ी मिली है।

पीएम रिपोर्ट का इंतजार

परवलिया पुलिस ने बताया कि घटनास्थल पर खून या संघर्ष के कोई संकेत नहीं मिले हैं। शनिवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मौत की असली वजह शॉर्ट पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगी। फिलहाल मर्ग कायम कर मामले की बारीकी से जांच की जा रही है।

Hot this week

ट्रैफिक ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड से बदसलूकी, वर्दी फाड़ी; केस दर्ज

​इंदौर। शहर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था...

कमला नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अड़ीबाजी करने वाला बदमाश छूरी के साथ गिरफ्तार

​भोपाल। राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र में दहशत...

अस्पताल के गेट पर बिछा ‘मौत का जाल’, इधर गिर रहे लोग, उधर हो रहा इलाज

गोविंदपुरा स्थित सिविल डिस्पेंसरी के ठीक सामने सड़क पर...

शादी का झांसा देकर छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी फरार

​ ​भोपाल। राजधानी के छोला मंदिर थाना क्षेत्र में पढ़ाई...

Topics

ट्रैफिक ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड से बदसलूकी, वर्दी फाड़ी; केस दर्ज

​इंदौर। शहर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था...

अस्पताल के गेट पर बिछा ‘मौत का जाल’, इधर गिर रहे लोग, उधर हो रहा इलाज

गोविंदपुरा स्थित सिविल डिस्पेंसरी के ठीक सामने सड़क पर...

शादी का झांसा देकर छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी फरार

​ ​भोपाल। राजधानी के छोला मंदिर थाना क्षेत्र में पढ़ाई...

होटल में बासी सब्जी का विरोध करने पर वकील से मारपीट, थाने का घेराव

​ ​भोपाल। राजधानी के हबीबगंज इलाके में शुक्रवार शाम उस...

भोपाल: रुबात विवाद गहराया, महिलाओं ने चूड़ियाँ दिखाकर किया प्रदर्शन

​भोपाल। मक्का-मदीना में हाजियों के ठहरने की ऐतिहासिक व्यवस्था...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img