Friday, February 27, 2026
28.4 C
Bhopal

हत्या के मामले में पिता और उसके 2 बेटों को सुनाई आजीवन कारावास की सजा

हत्या के एक मामले में पिता और उसके दो बेटों को दोषी पाते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। अपर सत्र न्यायाधीश अशोक कुमार त्रिपाठी द्वारा मुन्ना खान एवं उसके दो बेटे असलम खान, अकरम खान को ये सजा सुनवाई है। साथ ही तीनों पर अलग-अलग धाराओं के अपराध में जुर्माना भी किया है।

प्रकरण में शासन की ओर से पैरवी अपर लोक अभियोजक मिनी शर्मा द्वारा की गई। अभियोजन के अनुसार 27 दिसंबर 2019 को राघवेंद्र गुर्जर, भोलू गुर्जर, रामनरेश गुर्जर मुन्ना के घर पहुंचे। तीनों ही लोग उधारी की रकम वापस लेने के लिए पहुंचे थे।

लेकिन मुन्ना और उसके बेटों ने विवाद शुरू कर दिया, इस दौरान गोली मारकर रामनरेश की हत्या कर दी गई। साथ ही राघवेंद्र एवं भोलू पर जानलेवा हमला किया, जिससे वे दोनों बड़ी मुश्किल से बच पाए। एफआईआर में ये भी दर्ज कराया गया कि अकरम ने इस घटना के लिए अपनी लाइसेंसी 315 बोर की रायफल का उपयोग किया, जो कि आयुध अधिनियम 1959 के तहत दंडनीय अपराध है। कोर्ट में लंबी सुनवाई के बाद आखिरकार इस मामले में फैसला मंगलवार को सुनाया गया।

Hot this week

कल भोपाल के 30 इलाकों में गुल रहेगी बिजली, पहले ही निपटा लें जरूरी काम

भोपाल | राजधानी के बिजली उपभोक्ताओं के लिए शुक्रवार...

नाबालिग से ज्यादती: आरोपी वकील यावर खान को हाईकोर्ट से राहत नहीं, ट्रायल जारी रहेगा

​जबलपुर/भोपाल | ​भोपाल के चर्चित नाबालिग दुष्कर्म और मानव...

हत्या के प्रयास का इनामी बदमाश रूसी गिरफ्तार

राजधानी के देहात की ईटखेड़ी थाना क्षेत्र में फायरिंग...

घर के अंदर घुसकर महिला पर चाकू से हमला

​इंदौर | शहर के बाणगंगा इलाके में बुधवार देर...

Topics

कल भोपाल के 30 इलाकों में गुल रहेगी बिजली, पहले ही निपटा लें जरूरी काम

भोपाल | राजधानी के बिजली उपभोक्ताओं के लिए शुक्रवार...

हत्या के प्रयास का इनामी बदमाश रूसी गिरफ्तार

राजधानी के देहात की ईटखेड़ी थाना क्षेत्र में फायरिंग...

घर के अंदर घुसकर महिला पर चाकू से हमला

​इंदौर | शहर के बाणगंगा इलाके में बुधवार देर...

कुंवारा बनकर करता रहा युवती का शोषण, अब सलाखों के पीछे

ग्वालियर। शहर के गोला का मंदिर इलाके में मानवता...

टीकाकरण के बाद दो मासूमों की तबीयत बिगड़ी, एक की मौत, दूसरा ICU में

रतलाम/बिलपांक | ​जिले के नयाखेड़ा गांव में मंगलवार को नियमित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img