Wednesday, February 11, 2026
15.1 C
Bhopal

पिता ने रस्सी से गला घोंटकर की बेटे की हत्या:₹30 हजार नहीं देने पर युवक कर रहा था मारपीट; पत्नी की शिकायत पर पति अरेस्ट

भोपाल के हनुमानगंज इलाके में एक पिता ने अपने बेटे की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी। घटना का पता चलते ही मृतक की मां थाने पहुंची और पूरी बात पुलिस को बता दी। इसके बाद घर पहुंची पुलिस ने आरोपी पिता को अरेस्ट कर लिया। साथ ही पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ हत्या का केस भी दर्ज कर लिया। घटना शुक्रवार शाम की है।

पत्नी बोली- पति ने की बेटे की हत्या टीआई अवधेश सिंह भदौरिया के मुताबिक, हेमंत पिता वृंदावन नामदेव (28) बाल बिहार में रहता था। वह मानसिक रूप से बीमार था। उसके पिता वृंदावन नामदेव टेलर का काम करते थे। शुक्रवार शाम हेमंत की मां दुर्गा बाई थाने पहुंची और पुलिस को बताया कि उसके बेटे की हत्या पति ने कर दी है। घटना की खबर लगते ही घर पहुंची पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया। साथ ही पुलिस ने मृतक का शव बरामद कर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

30 हजार रुपए नहीं देने पर युवक कर रहा था मारपीट मृतक के पिता ने पुलिस को बताया कि, बेटा मानसिक रूप से बीमार था और आए दिन माता-पिता के साथ मारपीट किया करता था। शुक्रवार शाम को बेटे ने पहले बीयर की मांग की, जिस पर पिता ने उसे बियर लाकर दे दी। इसके बाद हेमंत पिता को 30 हजार रुपए देने को कहने लगा। मना करने पर वो मारपीट करने लगा। जिससे परेशान होकर उसने नायलोन की रस्सी से गला घोंटकर बेटे की हत्या की है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर पति के खिलाफ केस दर्ज किया है। आज पीएम होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

नशे का आदी था युवक परिजन के मुताबिक हेमंत उर्फ हनी बचपन से ही मानसिक रूप से बीमार था। जब से वो जवान अवस्था में आया तो गलत संगत में पड़ गया। नशे का आदी हो गया था। बार-बार घर वालों से पैसों की डिमांड करता था। हनी के पिता एक दर्जी हैं और छोटा भाई योगेश की दुकान में काम करता है। परिवार की आर्थिक स्थिति भी कमजोर है। जिससे वो हनी की मांग पूरा नहीं कर सकते थे। जिससे वो माता-पिता के साथ मारपीट करता था।

थाने पहुंचकर मां ने दी थी सूचना

बेटे की हत्या की सूचना मां ने थाने में पहुंचने के बाद पुलिस को दी थी। बताया कि पति ने उनके बेटे की हत्या कर दी है। वह हमें पीट रहा था, घर का सारा सामान तोड़ चुका था। आए दिन परेशान करता था। रात करीब 8 बजे उसने नशे में अपने पिता पर हाथ उठाया, वह परेशान हो चुके थे। इस कारण उसकी हत्या कर दी।

Hot this week

मानवाधिकार आयोग अध्यक्ष का गैस राहत अस्पताल में छापा, बदहाली देख बिफरे डॉ. सिंह

मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष डॉ. अवधेश प्रताप...

हनीट्रैप के जाल में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाले गिरफ्तार

शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र में बदरवास के गल्ला व्यवसायी...

तेज रफ्तार कार की टक्कर से दो मासूम बच्चियों की मौत

सतना। सिंहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पहाडीखेरा–सतना मार्ग पर तेज...

महिला से 1.26 लाख रुपये की ठगी

ग्वालियर। सिरोल इलाके में रहने वाली महिला बैंक कर्मचारी...

भोपाल में छात्रा का बाथरूम में मिला शव

भोपाल। कोहेफिजा इलाके में रहने वाली गांधी मेडिकल कालेज...

Topics

हनीट्रैप के जाल में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाले गिरफ्तार

शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र में बदरवास के गल्ला व्यवसायी...

तेज रफ्तार कार की टक्कर से दो मासूम बच्चियों की मौत

सतना। सिंहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पहाडीखेरा–सतना मार्ग पर तेज...

महिला से 1.26 लाख रुपये की ठगी

ग्वालियर। सिरोल इलाके में रहने वाली महिला बैंक कर्मचारी...

भोपाल में छात्रा का बाथरूम में मिला शव

भोपाल। कोहेफिजा इलाके में रहने वाली गांधी मेडिकल कालेज...

ऑनलाइन गेम की लत के कारण चुराए मां के 15 लाख के जेवर

एक नाबालिग ऑनलाइन गेम में पैसे हारने के बाद...

अफसर मकान कुर्क करने पहुंचे तो युवक ने गोली मार के खुदकुशी कर ली

इंदौर की स्कीम-74 में 51 वर्षीय हेमंत ब्रह्मवंशी ने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img