Tuesday, March 31, 2026
22.8 C
Bhopal

भोपाल में 5वीं की छात्रा ने लगाई फांसी

भोपाल के अशोका गार्डन क्षेत्र में एक 12 साल की छात्रा ने अपने ही घर में दुपट्टे से फांसी लगाकर जान दे दी। छात्रा की मौत से मोहल्ले में मातम पसरा हुआ है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार, मृतक बच्ची पांचवीं कक्षा की छात्रा थी। सोमवार दोपहर वह तिमाही परीक्षा देकर घर लौटी थी। माता-पिता दोनों प्राइवेट जॉब करते हैं और उस समय ड्यूटी पर गए हुए थे। दोपहर बाद वह अपने भाई और दोस्तों के साथ घर के बाहर खेल रही थी। कुछ देर बाद वह अचानक घर लौट आई और टीनशेड के नीचे लकड़ी की बल्ली से दुपट्टा बांधकर फांसी लगा ली।

शाम करीब 6 बजे उसका बड़ा भाई घर पहुंचा तो यह नजारा देखकर दंग रह गया। उसने शोर मचाया तो पड़ोसी इकट्ठा हुए और तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए हमीदिया अस्पताल भेजा।

अशोका गार्डन थाना प्रभारी अनुराग लाल ने बताया कि बच्ची के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। खुदकुशी के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। परिजन के बयान दर्ज किए जाने बाकी हैं। प्रथम दृष्टया मामला खुदकुशी का है, लेकिन सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है।

Hot this week

भोपाल के 15 इलाकों में कल घंटों गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। शहर के करीब 15 बड़े इलाकों में मंगलवार...

भोपाल: काटजू अस्पताल में नवजात की मौत पर बवाल, डॉक्टरों ने खुद को कमरों में किया बंद

​भोपाल। राजधानी के कैलाशनाथ काटजू अस्पताल में रविवार रात...

‘बेटा’ कहना पड़ा भारी: मामूली विवाद में होटल संचालक की चाकू मारकर हत्या

​भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन क्षेत्र में रविवार देर...

Topics

भोपाल के 15 इलाकों में कल घंटों गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। शहर के करीब 15 बड़े इलाकों में मंगलवार...

‘बेटा’ कहना पड़ा भारी: मामूली विवाद में होटल संचालक की चाकू मारकर हत्या

​भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन क्षेत्र में रविवार देर...

भोपाल: एडमिशन और नौकरी का झांसा देकर नाबालिग से गैंगरेप, चार हिरासत में

​भोपाल। राजधानी के बागसेवनिया थाना क्षेत्र में एक 17...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img