Monday, April 6, 2026
24.1 C
Bhopal

भोपाल के जेएसआर ग्लोबल कॉलेज में फाइनेंस कर्मी की बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल

भोपाल। राजधानी के सूखीसेवनिया इलाके में स्थित जेएसआर ग्लोबल कॉलेज में कर्ज की किस्त वसूलने पहुँचे एक युवक के साथ बेरहमी से मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना शुक्रवार दोपहर की है, जिसका वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया। वीडियो में कॉलेज के कर्मचारी पीड़ित को बेल्ट और बैट से पीटते नजर आ रहे हैं।

कमरे में बंद कर ढाई घंटे तक दी प्रताड़ना

​पीड़ित राजेंद्र चौहान ने बताया कि कॉलेज संचालक सुधीर पर करीब 72 लाख रुपये का लोन बकाया है, जिसकी तीन किस्तें बाउंस हो चुकी थीं। शुक्रवार दोपहर जब वह वसूली के लिए कॉलेज पहुँचा, तो स्टाफ ने उसे एक कमरे में बंद कर दिया। आरोप है कि मालिक के घर जाने की बात से भड़के कर्मचारियों ने राजेंद्र को बेल्ट, क्रिकेट बैट और लात-घूसों से करीब ढाई घंटे तक तीन बार पीटा।

पैसे छीनने और दबाव बनाने के आरोप

​राजेंद्र का आरोप है कि पिटाई के दौरान उसके बैग में रखे 95 हजार रुपये भी गायब कर दिए गए। पीड़ित का कहना है कि उसने शुक्रवार को ही पुलिस को शिकायत की थी और मारपीट के वीडियो भी सौंपे थे, लेकिन अब तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। उल्टे, उस पर राजीनामा करने के लिए दबाव बनाया जा रहा है।

पुलिस का पक्ष: ‘समझौते की चल रही बात’

​सूखीसेवनिया थाना प्रभारी रामबाबू चौधरी के मुताबिक, मामला उनके संज्ञान में है। पुलिस इसे दोनों पक्षों का आपसी विवाद बता रही है।

  • कॉलेज प्रबंधन का दावा: कर्मचारी ने कॉलेज परिसर में घुसकर गाली-गलौज की थी।
  • पुलिस की कार्रवाई: शनिवार को दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया है। फिलहाल दोनों के बीच समझौते को लेकर बातचीत चल रही है।

​जांच अधिकारियों का कहना है कि वीडियो के आधार पर तथ्यों की पुष्टि की जा रही है और उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

एमपी में ईंधन का संकट नहीं: रोज बुक हो रहे 2.20 लाख सिलेंडर, कालाबाजारी पर सख्ती

​भोपाल। मध्य प्रदेश में एलपीजी और पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति...

भोपाल के 35 इलाकों में कल गुल रहेगी बिजली

भोपाल। शहर के करीब 35 रिहायशी इलाकों में मंगलवार...

जमीनी विवाद में महिला की गरिमा से खिलवाड़, 3 महिलाओं समेत 5 पर केस दर्ज

​धामनोद (धार)। जिले के धामनोद थाना क्षेत्र में रविवार...

बड़ा तालाब को बचाने की बड़ी मुहिम: भदभदा से शुरू हुई अतिक्रमण हटाओ कार्रवाई

​भोपाल। राजधानी की लाइफलाइन 'बड़ा तालाब' को अतिक्रमण मुक्त...

Topics

आयुष्मान भारत योजना: नियमों में ढिलाई पर बड़ी स्ट्राइक, 126 अस्पतालों की मान्यता रद्द

​भोपाल/इंदौर/ग्वालियर/जबलपुर: मध्यप्रदेश में आयुष्मान भारत योजना के तहत इलाज...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img