Sunday, October 25, 2026
20.3 C
Bhopal

भोपाल के जेएसआर ग्लोबल कॉलेज में फाइनेंस कर्मी की बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल

भोपाल। राजधानी के सूखीसेवनिया इलाके में स्थित जेएसआर ग्लोबल कॉलेज में कर्ज की किस्त वसूलने पहुँचे एक युवक के साथ बेरहमी से मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना शुक्रवार दोपहर की है, जिसका वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया। वीडियो में कॉलेज के कर्मचारी पीड़ित को बेल्ट और बैट से पीटते नजर आ रहे हैं।

​कमरे में बंद कर ढाई घंटे तक दी प्रताड़ना

​पीड़ित राजेंद्र चौहान ने बताया कि कॉलेज संचालक सुधीर पर करीब 72 लाख रुपये का लोन बकाया है, जिसकी तीन किस्तें बाउंस हो चुकी थीं। शुक्रवार दोपहर जब वह वसूली के लिए कॉलेज पहुँचा, तो स्टाफ ने उसे एक कमरे में बंद कर दिया। आरोप है कि मालिक के घर जाने की बात से भड़के कर्मचारियों ने राजेंद्र को बेल्ट, क्रिकेट बैट और लात-घूसों से करीब ढाई घंटे तक तीन बार पीटा।

​पैसे छीनने और दबाव बनाने के आरोप

​राजेंद्र का आरोप है कि पिटाई के दौरान उसके बैग में रखे 95 हजार रुपये भी गायब कर दिए गए। पीड़ित का कहना है कि उसने शुक्रवार को ही पुलिस को शिकायत की थी और मारपीट के वीडियो भी सौंपे थे, लेकिन अब तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। उल्टे, उस पर राजीनामा करने के लिए दबाव बनाया जा रहा है।

​पुलिस का पक्ष: ‘समझौते की चल रही बात’

​सूखीसेवनिया थाना प्रभारी रामबाबू चौधरी के मुताबिक, मामला उनके संज्ञान में है। पुलिस इसे दोनों पक्षों का आपसी विवाद बता रही है।

  • ​कॉलेज प्रबंधन का दावा: कर्मचारी ने कॉलेज परिसर में घुसकर गाली-गलौज की थी।
  • ​पुलिस की कार्रवाई: शनिवार को दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया है। फिलहाल दोनों के बीच समझौते को लेकर बातचीत चल रही है।

​जांच अधिकारियों का कहना है कि वीडियो के आधार पर तथ्यों की पुष्टि की जा रही है और उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

भोपाल के 55 इलाकों में रविवार को बिजली कटौती

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में रविवार को मेंटेनेंस...

छोला इलाके में थिंक गैस की लाइन में लगी आग, जेसीबी से खुदाई के दौरान हुआ लीकेज

भोपाल: राजधानी के छोला इलाके में शनिवार दोपहर थिंक गैस...

नेशनल हेराल्ड जमीन मामला: बीडीए का केस कोर्ट ने खारिज किया

भोपाल: भोपाल के एमपी नगर स्थित नेशनल हेराल्ड की जमीन...

पान मसाला सिंडिकेट पर कार्रवाई में अलमारी से निकली 32 बोर की पिस्टल

ग्वालियर: फर्जी और अवैध पान मसाले की पैकिंग के सिंडिकेट...

Topics

भोपाल के 55 इलाकों में रविवार को बिजली कटौती

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में रविवार को मेंटेनेंस...

नेशनल हेराल्ड जमीन मामला: बीडीए का केस कोर्ट ने खारिज किया

भोपाल: भोपाल के एमपी नगर स्थित नेशनल हेराल्ड की जमीन...

पान मसाला सिंडिकेट पर कार्रवाई में अलमारी से निकली 32 बोर की पिस्टल

ग्वालियर: फर्जी और अवैध पान मसाले की पैकिंग के सिंडिकेट...

बंदूक रखते समय चली गोली से आबकारी अधिकारी की पत्नी की मौत

सतना: सतना की मंदाकिनी विहार कॉलोनी में सहायक आबकारी अधिकारी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img