Friday, February 20, 2026
21.4 C
Bhopal

वृंदावन रेस्टोरेंट में लगी आग, चिमनी से शेड जला

इंदौर के स्कीम नंबर 78 स्थित होटल में बुधवार दोपहर आग लग लग गई। यहां सूचना के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची, हालांकि इसके पहले ही होटल के कर्मचारियों ने आग पर काबू कर लिया।फायर ब्रिगेड टीम से मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार दाेपहर करीब 4 बजे वृंदावन रेस्टोरेंट के तीसरे माले की छत पर बने शेड में अचानक धुआं निकलने लगा। यहां लगा पूरा शेड जलकर खाक हो गया।

बताया जाता है कि चिमनी से निकली लपटों के चलते यहां आगजनी हुई है। यहां घटना के समय छत पर कुछ लोग मौजूद थे, जिन्हें कर्मचारियों ने नीचे भेज दिया। इसके बाद आग पर काबू पा लिया गया।

पहले भी लग चुकी है आग यहां करीब डेढ़ साल पहले भी इसी तरह से आगजनी की घटना हो चुकी है। गनीमत यह रही कि उस समय भी घटना में किसी तरह की जनहानि नही हुई थी और फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू कर लिया था।

Hot this week

भोपाल: इंडिगो के फ्लाइट मैनेजर ने दी जान, घर में फंदे से लटका मिला शव

​भोपाल | परवलिया सड़क स्थित शांति एनक्लेव में रहने...

भोपाल: अज्ञात वाहन की टक्कर से संघ प्रचारक की मौत, शादी से लौटते समय हुआ हादसा

​भोपाल | राजधानी के ईटखेड़ी इलाके में गुरुवार शाम...

Topics

भोपाल: इंडिगो के फ्लाइट मैनेजर ने दी जान, घर में फंदे से लटका मिला शव

​भोपाल | परवलिया सड़क स्थित शांति एनक्लेव में रहने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img