Sunday, May 10, 2026
35.1 C
Bhopal

टेक्सिडो मामले में 2500/- रुपये का इनामी आरोपी गिरफ्तार

एक साल से था फरार

मामूली कर्मचारी से डायरेक्टर बना था आरोपी

फर्जीवाडे की रकम को मार्केट में ब्याज पर देकर दोहरा लाभ कमा रहे थे 

फर्जीवाडे की रकम से सोने के गहने खरीदे , उन्हें भी गिरवी रखकर पैसा प्राप्त किया । 

घटना का विवरणः-  दिनांक 17.02.2022 को फरियादी राजा पारोछिया पिता रमेश चन्द्र पारोछिया उम्र-31 साल निवासी म.न. 100 ए सेक्टर गोपाल नगर खजूरी रोड नियर चपाती केन्द्र थाना पिपलानी भोपाल एवं अन्य 54 लोगों के द्वारा थाना एम.पी. नगर में आवेदन पत्र पृथक – पृथक प्रस्तुत किया गया कि अनावेदक टेक्सिडो इंडिया प्राईवेट लिमिटेड आरोपी रविकान्त विश्वकर्मा, वरुण उर्फ राहुल वंसल, सतेन्द्र भदौरिया, व राहुल शर्मा द्वारा किरायेदारी अनुवंध कर वाहन स्वामियों से वाहन किराये पर लिये गये और उनके द्वारा अनुबंधानुसार किराया राशि का भुगतान नहीं किया एंव वाहनों को धोखाधडी पूर्वक अन्य को दे दी गयी एवं वाहन मालिकों को वाहन वापस नहीं करना पाये जाने पर थाना एम.पी. नगर में अपराध क्रमांक 92/22 धारा 406,420,120बी भादवि का प्रकरण रविकांत विश्वकर्मा के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध किया गया था ।

कब कौन गिरफ्तार –

आरोपी रविकांत विश्वकर्मा पिता इमरत सिंह विश्वकर्मा उम्र 31 साल निवासी एल ए – 59 हाउसिंग बोर्ड कैंपस कोटरा सुल्तानाबाद भोपाल को दिनांक 21.02.2022 को भोपाल से गिरफ्तार किया गया ।

आरोपी सतेन्द्र भदौरिया पिता राजेश भदौरिया उम्र 29 साल निवासी गली नं. 03 वार्ड क्र. 01 भिंड म.प्र. को दिनांक 23.05.2022 को भिंड से गिरफ्तार किया गया ।

वरूण बंसल उर्फ राहुल बंसल पिता योगेश बंसल उम्र 32 साल नि. 14 शालीमार पार्क , कोलार हाल – भायली , प्रथम विस्टा म.नं. 35 बडौदा गुजरात  को दिनांक 03.06.2022 को गुजरात से गिरफ्तार किया गया 

राहुल शर्मा पिता चम्पालाल शर्मा उम्र 31 साल नि. म.नं. 47 बी मॉ शारदा नगर सुखालिया इंदौर को भोपाल से गिरफ्तार किया गया । 

अब तक जप्त वाहन / कीमतः-  48 चार पहिया वाहन जप्त किये गये एवं जिनकी कीमत लगभग 3 करोड़ होगी।

                    टेक्सिडो कंपनी द्वारा फर्जीवाड़ा कर वाहन मालिक से वाहन एग्रीमेंट पर लेकर उस वाहन का फर्जी एग्रीमेंट कर दूसरे ग्राहक को सौंपकर उनसे एक मुश्त रकम प्राप्त कर उस रकम को ब्याज पर चलाने वाले एक फरार शुदा आरोपी राहुल शर्मा को एम.पी. नगर पुलिस ने भोपाल से गिरफ्तार कर लिया है । आरोपी राहुल शर्मा पर 2500/- रुपये का ईनाम उदघोषित था ।

आरोपी की कार्यप्रणालीः- टेक्सिडो कंपनी में मात्र 6000/- रुपये महीने की सैलरी पर काम शुरू किया था लेकिन एक साल में ही इसने लोगों को झांसा देने की नियत से टेक्सिडो कंपनी का गुमास्ता और जीएसटी में रजिस्ट्रेशन करवा लिया था और डायरेक्टर बन बैठा । आरोपी राहुल  के पास वाहन को लोगों से प्राप्त कर , उस वाहन को अन्य लोगों को देकर उनसे मोटी रकम प्राप्त कर मार्केट में ब्जाय पर देकर प्रतिदिन उगाही करने की जिम्मेदारी थी , इस प्रकार आरोपीगण बिना कोई पैसा इन्वेस्ट किये लाखों रुपये हर महीने के कमा रहे थे । 

                  आरोपी राहुल शर्मा ने फर्जीवाडे से प्राप्त रकम से पंजाब ज्वेलर्स से करीब 9 लाख रुपये की ज्वेलरी खरीदी तथा भोपाल की 11 मील की फैडरल बैंक में गिरवी रखकर उससे भी पैसा प्राप्त कर लिया था । ज्वेलरी की 9 लाख रुपये की कीमत के बिल तथा गिरवी रखने के कागजात भी आरोपी से जप्त किये किये गये है । 
                
 प्रकरण में आरोपी वरूण बंसल की पत्नि प्रिया अग्रवाल एवं बहन छवि बंसल भी कंपनी में डायरेक्टर थी , जिनकी गिरफ्तारी शेष है जिनके बारे में सूचना प्राप्त की जा रही है । पुलिस द्वारा शीघ्र ही इनको भी गिरफ्तार किया जायेगा । 

सराहनीय भूमिकाः- थाना एमपीनगर के थाना प्रभारी निरीक्षक सुधीर अरजरिया , उनि आनंद सिंह परिहार , सउनि गंगा सिंह राठौर , आरक्षक हरेन्द्र गुर्जर की मुख्य भूमिका रही ।

Hot this week

विधायक निधि से बनी सी.सी. रोड का लोकार्पण, रहवासियों ने जताया आभार

​भोपाल। क्षेत्र के विकास कार्यों को गति देते हुए...

कार चोरी का आरोपी उदयपुरा से गिरफ्तार, दुष्कर्म के मामले में भी था फरार

​भोपाल। कोहेफिजा पुलिस ने वाहन चोरी के एक मामले...

भोपाल: टिंबर मार्केट में फिर धधकी आग, ‘बारूद’ के ढेर पर शहर; मेट्रो के काम में भी अड़चन

​भोपाल। शहर के बीचों-बीच स्थित बरखेड़ी टिंबर मार्केट रविवार...

शादी के 22 दिन बाद विवाहिता का शव बड़े तालाब में मिला

​भोपाल। राजधानी के श्यामला हिल्स थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़े...

एमडी ड्रग्स मामले में फरार आरोपी शिफान गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच को मिली सफलता

​इंदौर। नशामुक्त शहर के अभियान के तहत इंदौर क्राइम...

Topics

विधायक निधि से बनी सी.सी. रोड का लोकार्पण, रहवासियों ने जताया आभार

​भोपाल। क्षेत्र के विकास कार्यों को गति देते हुए...

भोपाल: टिंबर मार्केट में फिर धधकी आग, ‘बारूद’ के ढेर पर शहर; मेट्रो के काम में भी अड़चन

​भोपाल। शहर के बीचों-बीच स्थित बरखेड़ी टिंबर मार्केट रविवार...

शादी के 22 दिन बाद विवाहिता का शव बड़े तालाब में मिला

​भोपाल। राजधानी के श्यामला हिल्स थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़े...

भोपाल: एमबीबीएस छात्रा की खुदकुशी के बाद अब मकान मालिक ने भी दी जान

​भोपाल। शहर के कोहेफिजा इलाके में तीन महीने पहले...

शादीशुदा महिला को निकाह का झांसा देकर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

​ग्वालियर। इंदरगंज थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img