मध्यप्रदेश पूर्व विधायक मंडल के नए अध्यक्ष पूर्व मंत्री जसवंत सिंह होंगे। मंडल के नए महामंत्री की जिम्मेदारी प्रेम नारायण मिश्रा को सौंपी गई है। कार्यकारिणी में तीन उपाध्यक्ष, दो मंत्री और तीन सदस्य भी चुने गए हैं। मंडल की नई कार्यकारिणी के चुनाव के बाद यह फैसला लिया गया है।
मध्यप्रदेश विधान सभा भवन में हुई आम सभा में आगामी पांच साल के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस आम सभा में सभी पदाधिकारियों का चयन सर्वसम्मति से किया गया। पूर्व मंत्री जसवंत सिंह को सर्वसम्मति से मंडल का अध्यक्ष चुना गया, जबकि पूर्व मंत्री भगवान सिंह यादव को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया। अजय सिंह और जोधाराम गुर्जर को उपाध्यक्ष, वीरसिंह रघुवंशी को कोषाध्यक्ष तथा प्रेम नारायण मिश्र को महामंत्री बनाया गया।
इसके अलावा, पूर्व विधायक राज नारायण सिंह पुरनी और कौशल्या गोटिया को मंत्री चुना गया। दीनदयाल ढिमोले, नन्हेंलाल धुर्वे और सुरेंद्र सिंह सिसोदिया को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में शामिल किया गया। बैठक में संगठन की गतिविधियों की समीक्षा की गई और भविष्य की कार्ययोजना पर चर्चा हुई। नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन को और सशक्त बनाने का संकल्प लिया। यह जानकारी पूर्व विधायक मंडल के अध्यक्ष और पूर्व कैबिनेट मंत्री जसवंत सिंह ने दी।




