Thursday, March 5, 2026
33.6 C
Bhopal

पूर्व विधायक केपी त्रिपाठी ने सीएसपी रितु उपाध्याय को ‘असंवेदनशील औरत’ कहकर फटकारा

रीवा के चोरहटा थाने में शुक्रवार को भाजपा नेता और पूर्व विधायक केपी त्रिपाठी के समर्थकों ने सीएसपी रितु उपाध्याय पर हमला करने की कोशिश की। पूर्व विधायक ने थाने के भीतर सीएसपी को फटकार लगाई और अपनी नजरों के सामने से हटने को कहा।

विवाद इतना बढ़ा कि समर्थकों ने थाने में घुसकर सीएसपी की तरफ बढ़ना शुरू कर दिया। हालात बिगड़ता देख थाना प्रभारी आशीष मिश्रा ने हाथ जोड़कर सबसे शांत रहने की अपील की।

घटना के दौरान पूर्व विधायक केपी त्रिपाठी ने सीएसपी रितु उपाध्याय को ‘असंवेदनशील औरत’ कहकर फटकारा। इस पर सीएसपी ने उन्हें तमीज में रहने की हिदायत दी। जवाब में विधायक के समर्थकों ने सीएसपी पर धावा बोल दिया। आनन-फानन में थाना प्रभारी ने सीएसपी को थाने के अंदर मेन गेट से सुरक्षित किया, लेकिन भीड़ थाने में घुस आई।

थाना प्रभारी बोलते रहे- दादा शांत रहिए

घटना के दौरान थाना प्रभारी आशीष मिश्रा बार-बार हाथ जोड़ते नजर आए। वे भाजपा नेताओं को ‘दादा-दादा’ कहते हुए शांत रहने की अपील करते रहे। इसके बावजूद बहस चलती रही। सीएसपी रितु उपाध्याय भी थाने के भीतर से लगातार अपनी बात रखती रहीं।

5 तस्वीरों में देखिए पूरा घटनाक्रम…

विधायक पर एफआईआर की मांग को लेकर हंगामा पूरा विवाद कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर हुआ। भाजपा नेता और उनके समर्थक थाने में प्रदर्शन कर रहे थे। सीएसपी के साथ हुई झड़प का वीडियो शनिवार को सामने आया।

कांग्रेस विधायक पर रात में एफआईआर दर्ज की गई शुक्रवार देर रात कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा पर मामूली मारपीट की धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई। एडिशनल एसपी आरती सिंह ने पुष्टि करते हुए बताया कि दोपहर से प्रदर्शन चल रहा था, जिसके बाद रात में एफआईआर दर्ज की गई है।

युवक ने विधायक पर थर्ड डिग्री देने का लगाया आरोप मामला तब सामने आया जब अभिषेक तिवारी नाम के एक युवक ने विधायक अभय मिश्रा पर थर्ड डिग्री टॉर्चर का आरोप लगाया। हालांकि, इस पर पर पहले से एक अन्य व्यक्ति अशोक तिवारी की उंगली अपने दांतों से काटने का मामला सिविल लाइन थाने में दर्ज है।

अशोक तिवारी ने बताया कि वह जब ढेकहा तिराहा गया था, तब अभिषेक ने उससे शराब के लिए 500 रुपए मांगे। पैसे न देने पर गाली-गलौज और मारपीट की। बता दें कि अशोक अपनी कटी हुई उंगली डिब्बी में लेकर पहुंचा था। मामला 24 जुलाई का है। उसी दिन FIR दर्ज की गई है।

पैसे नहीं दिए तो गालियां दीं और उंगली काटी अशोक ने कहा- जब मैंने पैसे देने से मना किया तो अभिषेक ने गालियां दीं, मारपीट की और दाहिनी हाथ की तर्जनी उंगली काट दी। खून निकलने लगा। आसपास के लोग आए और मुझे बचाया। पुलिस ने मेडिकल कराया। मेरी उंगली कटकर अलग हो गई।

युवक बोला- विधायक ने खुद 30 लाठियां मारीं दूसरी ओर अभिषेक तिवारी ने आरोप लगाया कि वह अभय मिश्रा के फार्म हाउस पर पैसे मांगने गया था। विधायक ने पहले गालियां दीं, फिर खुद 30 लाठियां मारीं और गुर्गों से पिटवाया। चोरहटा थाने में रिपोर्ट कराने गया तो पुलिस ने शिकायत लेने से मना कर दिया और विधायक को सूचना दे दी।

मैं सिंगापुर से लौटा, आरोप बेबुनियाद हैं- विधायक विधायक अभय मिश्रा ने कहा- मैं सिंगापुर से लौटा हूं। जिसने आरोप लगाए, वह शराबी है। उसने मेरे कर्मचारियों से झगड़ा किया और एक की उंगली काट ली। ये आरोप पूरी तरह बेबुनियाद हैं। मुझे बदनाम करने की कोशिश की जा रही है।

पुलिस ने दोनों पक्षों पर दर्ज किए केस एसपी विवेक सिंह ने बताया कि पहले अशोक तिवारी की रिपोर्ट पर अभिषेक तिवारी के खिलाफ मामला दर्ज हुआ। बाद में अभिषेक तिवारी की शिकायत पर चोरहटा थाने में विधायक अभय मिश्रा और चार अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

Hot this week

पुलिस की लापरवाही, 5 महीने बाद दर्ज हुई 20 लाख की चोरी की FIR

​इंदौर। शहर के छत्रीपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस की...

Topics

पुलिस की लापरवाही, 5 महीने बाद दर्ज हुई 20 लाख की चोरी की FIR

​इंदौर। शहर के छत्रीपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस की...

ग्रैंड ओमनी गार्डन में नकाबपोशों का तांडव, ऑफिस में की जमकर तोड़फोड़

​इंदौर। शहर के पॉश इलाके विजयनगर चौराहा स्थित ग्रैंड...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img