Saturday, February 28, 2026
23.6 C
Bhopal

खाद की मांग को लेकर पूर्व विधायक धरने पर बैठे

सागर के बंडा में खाद की किल्लत के विरोध में सोमवार रात बंडा विधानसभा के पूर्व कांग्रेस विधायक तरवर सिंह लोधी किसानों के साथ मंडी परिसर में धरने पर बैठ गए। उन्होंने किसानों को खाद दिलाए जाने की मांग की। दरअसल, जिले में रवि सीजन की फसलों की बुआई का दौर चल रहा है। किसानों को खाद की जरूरत है, लेकिन किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद नहीं मिल रहा है। सोमवार को बंडा के मंडी परिसर में स्थित डबल लॉक सिस्टम से खाद का वितरण किया जा रहा था।

किसान रात 2 बजे से खाद लेने लाइन में लगे थे। लेकिन रात 8 बजे तक कई किसानों को एक बोरी भी खाद नहीं मिल पाया। मामले की सूचना मिलते ही बंडा के पूर्व विधायक तरवर सिंह लोधी मंडी पहुंच गए। उन्होंने किसानों से बात की। किसानों ने बताया कि उन्हें खाद नहीं मिल रहा है।

आश्वासन के बाद माने, धरना खत्म किया खाद की किल्लत के विरोध में पूर्व विधायक मंडी परिसर में किसानों के साथ धरने पर बैठ गए। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे, जहां पूर्व विधायक से बात की। देर रात तक धरना चलता रहा। खाद उपलब्ध कराने के आश्वासन के बाद किसान माने और धरना खत्म किया गया।

गोदाम में 600 बोरी खाद, किसानों को नहीं मिल रहा पूर्व विधायक तरवर सिंह लोधी ने कहा कि रात 2 बजे से किसान खाद लेने लाइन में लग रहे हैं। डबल लॉक से खाद का वितरण किया जा रहा है। लेकिन रात के 8 बजे तक 250 से अधिक किसानों को खाद नहीं मिल पाया है। किसान परेशान हो रहे हैं। माता-बहनें भी रात में खाद लेने मंडी परिसर में बैठी हैं। खाद की समस्या को लेकर संबंधित अधिकारियों से बात की है। जिम्मेदारों के साथ हमारी टीम ने गोदाम में जाकर देखा।

भाजपा सरकार किसान विरोधी

गोदाम में 600 बोरी खाद रखा है। लेकिन किसानों को गुमराह किया जा रहा है। खाद नहीं दिया जा रहा। भाजपा सरकार किसान विरोधी है। बंडा विधायक, सांसद और प्रदेश के मुख्यमंत्री यदि किसानों को खाद नहीं दिला पा रहे और अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन नहीं कर पा रहे हैं तो उन्हें इस्तीफा देना चाहिए।

Hot this week

भोपाल के 50 इलाकों में कल बिजली गुल रहेगी

​भोपाल | राजधानी के करीब 50 इलाकों में कल...

बेरोजगारी के तनाव में डूबे युवक की सीढ़ियों से गिरकर मौत

​भोपाल | राजधानी के छोला मंदिर इलाके में एक...

इंदौर: सलमान लाला की भाभी ने की खुदकुशी, संजय सेतु के पास मिलीं बेसुध

​इंदौर | शहर के कुख्यात हिस्ट्रीशीटर रहे दिवंगत सलमान...

होली से पहले बड़ी कार्रवाई: खजूरी टोल प्लाजा पर 27 क्विंटल संदिग्ध मावा जब्त

​ ​भोपाल | होली के त्योहार पर मिलावटखोरों के मंसूबों...

शादी का झांसा देकर जिम ट्रेनर ने किया दुष्कर्म, केस दर्ज

​भोपाल | राजधानी के शाहपुरा थाना क्षेत्र में एक...

Topics

भोपाल के 50 इलाकों में कल बिजली गुल रहेगी

​भोपाल | राजधानी के करीब 50 इलाकों में कल...

बेरोजगारी के तनाव में डूबे युवक की सीढ़ियों से गिरकर मौत

​भोपाल | राजधानी के छोला मंदिर इलाके में एक...

इंदौर: सलमान लाला की भाभी ने की खुदकुशी, संजय सेतु के पास मिलीं बेसुध

​इंदौर | शहर के कुख्यात हिस्ट्रीशीटर रहे दिवंगत सलमान...

शादी का झांसा देकर जिम ट्रेनर ने किया दुष्कर्म, केस दर्ज

​भोपाल | राजधानी के शाहपुरा थाना क्षेत्र में एक...

केदारेश्वर घाट पर तेल से भरा ट्रक खाक, 30 लाख का नुकसान

​रतलाम | सरवन मार्ग स्थित कल्याण केदारेश्वर घाट पर...

रिश्वतखोर पटवारी को 3 साल की जेल

खंडवा। भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए गुरुवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img