Thursday, February 19, 2026
25.1 C
Bhopal

भोपाल में चार साल की मासूम से ज्यादती

भोपाल के बिलखिरिया इलाके में रहने वाली चार साल की मासूम के साथ ज्यादती का मामला सामने आया है। वारदात को उसके चचेरे भाई ने अंजाम दिया है। घटना एक महीने पुरानी है। पुलिस ने आरोपी नाबालिग को हिरासत में लेकर बाल सुधार गृह भेजा है।

परिजनों को बच्ची लगातार प्राइवेट पार्ट में तकलीफ की शिकायत कर रही थी, तब मां ने पूछताछ की तो बच्ची ने घटना की जानकारी मां को दी। हालांकि परिवार के दबाव में मां समय पर शिकायत दर्ज नहीं करा सकी थी।

पड़ोस में रहता है आरोपी चचेरा भाई

पुलिस के अनुसार 4 साल की बच्ची थाना क्षेत्र में रहती है। उसके पड़ोस में उसके चाचा का मकान है। करीब एक महीने पहले उसका चचेरा भाई उसे खेलने का कहकर अपने घर ले गया। वहां उसने बच्ची के साथ गलत काम किया। बताया गया है कि आरोपी रिश्ते में होने के कारण पारिवारिक दबाव के चलते थाने में तत्काल शिकायत नहीं की गई।

मेडिकल में प्राइवेट पार्ट से छेड़छाड़ की पुष्टि

बुधवार को परिजन बच्ची को थाने लेकर पहुंचे, वहां चचेरे भाई के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने बच्ची को मेडिकल कराया। पुलिस का कहना है कि दोनों एक ही परिवार के हैं और आरोपी पक्ष द्वारा ऐसी घटना होने से इनकार किया गया था, लेकिन मेडिकल में प्राइवेट पार्ट से छेड़छाड़ की पुष्टि हुई है।

बाल अपचारी को हिरासत में लिया

पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बाल अपचारी को हिरासत में ले लिया है। यह भी बात सामने आई है कि बाल अपचारी पूर्व में भी बच्ची के साथ गंदी हरकत कर चुका है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Hot this week

भोपाल: पीपल्स यूनिवर्सिटी को बम से उड़ाने की धमकी, परिसर में मचा हड़कंप

​भोपाल | राजधानी के करोंद क्षेत्र स्थित पीपल्स यूनिवर्सिटी...

निशातपुरा: पोर्च में खड़ी नई स्कॉर्पियो चोरी, पुलिस ने FIR दर्ज करने में लगाए 4 दिन

भोपाल | राजधानी के निशातपुरा थाना क्षेत्र में चोरों...

मां के बॉयफ्रेंड ने किया बेटी से रेप

भोपाल | राजधानी के पिपलानी इलाके से रिश्तों को...

भोपाल के 20 इलाकों में कल 7 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

​भोपाल | राजधानी के करीब 20 प्रमुख इलाकों में...

Topics

भोपाल: पीपल्स यूनिवर्सिटी को बम से उड़ाने की धमकी, परिसर में मचा हड़कंप

​भोपाल | राजधानी के करोंद क्षेत्र स्थित पीपल्स यूनिवर्सिटी...

मां के बॉयफ्रेंड ने किया बेटी से रेप

भोपाल | राजधानी के पिपलानी इलाके से रिश्तों को...

भोपाल के 20 इलाकों में कल 7 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

​भोपाल | राजधानी के करीब 20 प्रमुख इलाकों में...

भोपाल: प्रेम प्रसंग के चलते युवक ने लगाई फांसी, घर में अकेली थी मां

​भोपाल | राजधानी के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र के...

बैंक भर्ती परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा: असली की जगह ‘मुन्नाभाई’ ने दी परीक्षा

​भोपाल | राजधानी के बिलखिरिया क्षेत्र में राजस्थान ग्रामीण...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img