Friday, October 9, 2026
22.2 C
Bhopal

भोपाल में चौथी के छात्र की फंदा लगने से मौत

भोपाल के एमपी नगर स्थित अर्जुन नगर में 13 वर्षीय बालक अर्जुन इबदे की शुक्रवार रात को मौत हो गई। अर्जुन अपनी छोटी बहन को झूला झुला रहा था, इसी दौरान झूले का फंदा उसकी गर्दन में फंस गया, जिससे गला कसने से उसकी मौत हो गई

घटना के समय उसकी मां बंगलों में काम पर गई हुई थी, और पिता की दो साल पहले एक्सीडेंट में मौत हो चुकी थी। अर्जुन चौथी कक्षा का छात्र था और मां की गैर-मौजूदगी में अपने छोटे भाई मयंक (11) और बहन अंशिका (4) की देखभाल कर रहा था। शुक्रवार रात करीब 8 बजे जब अंशिका रोने लगी, तो अर्जुन ने उसे झूले में लिटा दिया और झूलाने लगा।p

झूला तेजी से झूलते हुए एक बार वापस बल खुलने पर फिर झूलने लगा, और इसी दौरान अर्जुन की गर्दन झूले के बल में फंस गई।

मामा शंकर ने बताया कि खेलते समय झूले के बल में अर्जुन की गर्दन फंसने से उसकी मौत हो गई। एक पड़ोसी बच्चे ने अर्जुन को बेसुध अवस्था में देखा और तुरंत जानकारी दी। मयंक उस समय बाहर खेल रहा था। अर्जुन को फंदे से निकाला गया और उसकी मां को सूचित किया गया।

पुलिस मौके पर पहुंची, पंचनामा कार्रवाई की और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। मामले की जांच कर रहे प्रधान आरक्षक इंदर सिंह ने बताया कि मर्ग कायम कर लिया गया है और पीएम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। परिजनों ने किसी भी प्रकार की शंका जाहिर नहीं की है, और झूले में गला कसने से मौत होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

Hot this week

गांजा तस्करी करने वाले को आठ महीने का सश्रम कारावास और अर्थदंड

​भोपाल: खजुरी सड़क थाना क्षेत्र पुलिस ने नशीले पदार्थों के...

स्टेशन बजरिया थाने के तत्कालीन थाना प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबन से बहाल

​भोपाल: राजधानी के स्टेशन बजरिया थाने के तत्कालीन थाना प्रभारी...

आरटीओ की बड़ी कार्रवाई: 11 मील और होशंगाबाद रोड पर 7 बसों के चालान, 35 हजार जुर्माना वसूला

​भोपाल: यात्रियों की सुरक्षा और सड़क नियमों का सख्ती से...

Topics

गांजा तस्करी करने वाले को आठ महीने का सश्रम कारावास और अर्थदंड

​भोपाल: खजुरी सड़क थाना क्षेत्र पुलिस ने नशीले पदार्थों के...

स्टेशन बजरिया थाने के तत्कालीन थाना प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबन से बहाल

​भोपाल: राजधानी के स्टेशन बजरिया थाने के तत्कालीन थाना प्रभारी...

मुंबई की युवती को इंदौर बुलाकर होटल में दुष्कर्म, नंबर ब्लॉक कर भागा आरोपी

​इंदौर: शहर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img