Wednesday, February 11, 2026
22.1 C
Bhopal

रूस से MBBS कराने के नाम पर ठगी:दिल्ली के जालसाजों ने 19.48 लाख रुपए हड़पे, पांच साल बाद FIR दर्ज

भोपाल के बागसेवनिया इलाके में एक व्यक्ति के साथ 19.48 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। इस वारदात को दिल्ली के जालसाजों ने अंजाम दिया। फरियादी की बेटी रूस में एमबीबीएस की पढ़ाई करना चाहती थी।

वहां के एक मेडिकल कॉलेज में सीट दिलाने और स्टूडेंट वीजा दिलाने के नाम पर यह रकम हड़पी गई। घटना 7 मार्च 2019 की है। जांच के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।

टीआई अमित सोनी के मुताबिक, रेलवे कॉलोनी में रहने वाले राज बहादुर द्विवेदी पंडिताई का काम करते हैं। उन्हें अपनी बेटी का रूस में मेडिकल कॉलेज में एडमिशन कराना था। इसी दौरान उनकी मुलाकात एक परिचित के जरिए दिल्ली के रहने वाले मो. नदीम खान और इरफान खान से हुई।

दोनों आरोपियों ने झांसा दिया कि वे रूस के एक मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की सीट दिलवा देंगे। 7 मार्च 2019 को राज बहादुर ने दोनों आरोपियों को करीब 19.48 लाख रुपए दे दिए। हालांकि, रकम लेने के बाद भी न तो बेटी का एडमिशन हुआ और न ही पैसे वापस मिले।

दिल्ली जाने की तैयारी में पुलिस टीम

इस मामले को लेकर फरियादी ने थाने में लिखित शिकायत दी थी। जांच के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। अब पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने के लिए दिल्ली जाएगी।

पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Hot this week

मानवाधिकार आयोग अध्यक्ष का गैस राहत अस्पताल में छापा, बदहाली देख बिफरे डॉ. सिंह

मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष डॉ. अवधेश प्रताप...

हनीट्रैप के जाल में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाले गिरफ्तार

शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र में बदरवास के गल्ला व्यवसायी...

तेज रफ्तार कार की टक्कर से दो मासूम बच्चियों की मौत

सतना। सिंहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पहाडीखेरा–सतना मार्ग पर तेज...

महिला से 1.26 लाख रुपये की ठगी

ग्वालियर। सिरोल इलाके में रहने वाली महिला बैंक कर्मचारी...

भोपाल में छात्रा का बाथरूम में मिला शव

भोपाल। कोहेफिजा इलाके में रहने वाली गांधी मेडिकल कालेज...

Topics

हनीट्रैप के जाल में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाले गिरफ्तार

शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र में बदरवास के गल्ला व्यवसायी...

तेज रफ्तार कार की टक्कर से दो मासूम बच्चियों की मौत

सतना। सिंहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पहाडीखेरा–सतना मार्ग पर तेज...

महिला से 1.26 लाख रुपये की ठगी

ग्वालियर। सिरोल इलाके में रहने वाली महिला बैंक कर्मचारी...

भोपाल में छात्रा का बाथरूम में मिला शव

भोपाल। कोहेफिजा इलाके में रहने वाली गांधी मेडिकल कालेज...

ऑनलाइन गेम की लत के कारण चुराए मां के 15 लाख के जेवर

एक नाबालिग ऑनलाइन गेम में पैसे हारने के बाद...

अफसर मकान कुर्क करने पहुंचे तो युवक ने गोली मार के खुदकुशी कर ली

इंदौर की स्कीम-74 में 51 वर्षीय हेमंत ब्रह्मवंशी ने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img