Wednesday, October 14, 2026
28.6 C
Bhopal

मक्का-मदीना भेजने के नाम पर ठगी: हज-उमराह ट्रेवल्स संचालक गिरफ्तार, ईरान-इजराइल युद्ध का देता था झांसा

​भोपाल:

कोतवाली थाना क्षेत्र में हज और उमराह के नाम पर लोगों से लाखों रुपए ठगने का मामला सामने आया है। ‘कोहिनूर हज एंड उमराह सर्विसेज’ के संचालक हाफिज़ राहिल खान ने मक्का-मदीना भेजने का झांसा देकर 5 से अधिक लोगों से लाखों रुपए ऐंठ लिए। आरोपी न तो पीड़ितों को यात्रा पर ले गया और न ही उनके पैसे लौटाए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

​युद्ध की आड़ में करता रहा टालमटोल

​स्थानीय मस्जिद के पास ट्रैवल एजेंसी चलाने वाले आरोपी ने लोगों का भरोसा जीतने के बाद रकम ली थी। जब पीड़ितों ने अपनी यात्रा या पैसों की मांग की, तो वह ईरान-इजराइल युद्ध के हालात का हवाला देकर उन्हें गुमराह करता रहा। एक पीड़ित को दिया गया बैंक चेक भी बाउंस हो चुका है।

​ठगी का दायरा बढ़ने की आशंका

​कार्रवाई के बाद कुछ अन्य पीड़ित भी सामने आए हैं, जिनमें एक डॉक्टर से बिजनेस पार्टनर बनाने के नाम पर 10 लाख रुपए लेने की शिकायत भी शामिल है। पुलिस अन्य पीड़ितों की जानकारी जुटा रही है और जांच के बाद ठगी का कुल आंकड़ा और बढ़ने की संभावना है।

Hot this week

मिसरोद टीआई निलंबित: ‘जय जोहार’ पर अभद्र टिप्पणी और गाली-गलौज का मामला, कमिश्नर ने दिए जांच के आदेश

​भोपाल: राजधानी के मिसरोद इलाके में आदिवासी छात्रों के प्रदर्शन...

ऑटो चालक से मारपीट कर पर्स और वाहन लूटा, हिस्ट्रीशीटर पर केस दर्ज

​भोपाल: कटारा हिल्स इलाके में बुधवार सुबह बेखौफ बदमाशों ने...

भोपाल: बीड़ी के गुल से बिस्तर में लगी आग, पैरालिसिस पीड़ित बुजुर्ग की मौत

भोपाल (गौतम नगर): आरिफ नगर की नई बस्ती में मंगलवार...

नौवीं की छात्रा ने फांसी लगाकर लगाई फांसी, घर के काम को लेकर बड़ी बहन से हुआ था विवाद

​भोपाल: छोला मंदिर थाना क्षेत्र में मंगलवार रात नौवीं कक्षा...

लोकायुक्त के शिकंजे में फंसे प्रभारी डिप्टी रेंजर, 3 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

​छिंदवाड़ा: जिले के बिछुआ में जबलपुर लोकायुक्त टीम ने मंगलवार...

Topics

ऑटो चालक से मारपीट कर पर्स और वाहन लूटा, हिस्ट्रीशीटर पर केस दर्ज

​भोपाल: कटारा हिल्स इलाके में बुधवार सुबह बेखौफ बदमाशों ने...

नौवीं की छात्रा ने फांसी लगाकर लगाई फांसी, घर के काम को लेकर बड़ी बहन से हुआ था विवाद

​भोपाल: छोला मंदिर थाना क्षेत्र में मंगलवार रात नौवीं कक्षा...

लोकायुक्त के शिकंजे में फंसे प्रभारी डिप्टी रेंजर, 3 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

​छिंदवाड़ा: जिले के बिछुआ में जबलपुर लोकायुक्त टीम ने मंगलवार...

8 करोड़ के फर्जी बिलों से टैक्स चोरी की कोशिश, ईओडब्ल्यू ने दर्ज की एफआईआर

भोपाल: राजधानी में साइबर ठगी और फर्जीवाड़े का एक चौंकाने...

अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान, जनप्रतिनिधियों की चुप्पी पर उठे सवाल

भोपाल: त्योहारों के इस सीजन में ग्रामीण इलाकों की जनता...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img