Thursday, August 27, 2026
23.1 C
Bhopal

वृद्ध मां से 65 लाख की धोखाधड़ी

डॉक्टर पिता की मौत के बाद 71 साल की बुजुर्ग मां को मिलने वाली पेंशन हड़पने वाले बेटे पर मामला दर्ज हुआ है। कोर्ट के आदेश पर पिपलानी थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की। बुजुर्ग मां ने 5 दिसंबर को कोर्ट में परिवाद लगाया था। आरोपी बेटा कमर्शियल टैक्स में अधिकारी बताया गया है, जो वर्तमान में सीहोर में पदस्थ है।

पुलिस के अनुसार नीरजा नगर फेस-2 में रहने वाली रंजना भसीन (71) के पति डॉ. बृजमोहन भसीन हमीदिया से रिटायर हुए थे। 2019 में उनके देहांत के बाद पेंशन पत्नी रंजना के खाते में आ रही थी। बेटे अंकित ने इंटरनेट बैंकिंग के जरिए मां के खाते से करीब 25 लाख रुपए अपने खाते में ट्रांसफर कर लिए।

साथ ही उनके नाम की जमीन भी बेच दी। इस जमीन की कीमत करीब 40 लाख रुपए बताई गई है। इस तरह बेटे ने मां से 65 लाख रुपए की धोखाधड़ी की। परेशान मां ने कोर्ट में परिवाद दायर किया था। इस पर कोर्ट ने अफसर बेटे के खिलाफ केस दर्ज करने के आदेश दिए। थाना प्रभारी अनुराग लाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

इंटरनेट बैंकिंग के जरिये ट्रांसफर की गई रकम

रकम इस तरह निकाली परिवाद में बुजुर्ग की ओर से बताया गया है बेटे अंकित ने इंटरनेट बैंकिंग के जरिए रकम ऑनलाइन ट्रांसफर की। रकम एक बार में ट्रांसफर हुई, या धीरे-धीरे निकाली गई। इन सबका पता लगाया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है, जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

सीएम हेल्पलाइन में भी कर चुकी हैं शिकायत

बताया जा रहा है पीड़िता बुजुर्ग सीएम हेल्पलाइन भी लगा चुकी थीं। इसके बाद भी सुनवाई न होने पर उन्होंने कोर्ट में परिवाद लगाया था। पुलिस जल्द ही उनके बयान दर्ज करेगी। संबंधित बैंक से खातों की जानकारी मांगने की तैयारी है। बुजुर्ग के खाते से निकाले गए 25 लाख में कुछ रकम पहले की बताई जा रही है।

Hot this week

खरगोन में 10 अवैध पिस्तौल के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक और हथियार जब्त

​खरगोन (चैनपुर): चैनपुर थाना पुलिस ने हथियार तस्करी के बड़े...

शाहपुरा के निजी स्कूल में करंट लगने से महिला सफाईकर्मी की मौत

​भोपाल:​शाहपुरा इलाके के एक निजी स्कूल में काम करने...

भोपाल: रातीबड़ में तीन दिन से लापता महिला का शव झाड़ियों में मिला, हत्या की आशंका

रातीबड़ थाना क्षेत्र के गोरेगांव में गुरुवार दोपहर एक...

बरेठा घाट पर भीषण सड़क हादसा: दो ट्रकों के बीच फंसी बाइक, परिवार और बंदर गंभीर रूप से घायल

​बैतूल:जिले के शाहपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बरेठा घाट पर...

Topics

खरगोन में 10 अवैध पिस्तौल के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक और हथियार जब्त

​खरगोन (चैनपुर): चैनपुर थाना पुलिस ने हथियार तस्करी के बड़े...

शाहपुरा के निजी स्कूल में करंट लगने से महिला सफाईकर्मी की मौत

​भोपाल:​शाहपुरा इलाके के एक निजी स्कूल में काम करने...

पांच दिवसीय बैंक सप्ताह की मांग को लेकर भोपाल में आज प्रदर्शन

​भोपाल: बैंकों में पांच दिवसीय कार्य सप्ताह (Five-Day Work Week)...

डिजिटल अरेस्ट का शिकार हुआ भोपाल का बुजुर्ग दंपती, जेवर गिरवी रख ठगों को दिए 22 लाख रुपए

​भोपाल:कोलार इलाके के कृष्णा कॉम्प्लेक्स (गणपति एन्क्लेव) में रहने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img