Wednesday, February 25, 2026
24.3 C
Bhopal

Free Fire Game: फ्री फायर गेम की लत में 10 साल के बेटे ने निकाले 1.70 लाख रुपये, यूट्यूब से सीखा तरीका

बच्चों में आनलाइन गेम की लत उनकी सेहत ही नहीं आदत भी बिगाड़ रही है। बालाघाट में एक ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां एक दस साल के बच्चे ने दो साल में अपने पिता के खाते से एक लाख 70 हजार रुपये निकाल लिए। मामला जब पुलिस के पास पहुंचा और जांच आगे बढी तो पीड़ित के सामने बड़ा चौकाने वाला सच सामने आया।

10 साल के बच्चे ने फ्री फायर गेम की लत में पिता के बैंक खाते से 1.70 लाख रुपए निकाल लिए। बड़े शहरों के बच्चों में ही आनलाइन गेम के प्रति ऐसी लत की खबरें अब तक आती थी, लेकिन इनकी पहुंच अब छोटे जिलों तक होना स्वजनों के लिए चिंता का विषय हो गई हैं।

ऐसे जाने पूरा मामला: बालाघाट निवासी के दस साल के बेटे को आनलाइन गेम फ्री फायर की लत लगी। उसने इस गेम में फायर उपकरण और आईडी खरीदने के लिए अपने ही पिता के खाते से 1.70 लाख रुपये निकाल लिए। वह पिछले दो साल से इस तरह रुपये निकालता रहा, लेकिन पिता को इसकी भनक भी नहीं लगी।

यूट्यूब से सीखा यूपीआई पिन बनाना: चौकाने वाली बात यह है कि बेटे ने खाते से रुपये भेजने और यूपीआई पिन बनाने का तरीका यूट्यूब से सीखा पुलिस को दिए बयान में बालक ने बताया कि उसने यूट्यूब में अपलोडेड वीडियो देखकर यूपीआई पिन बनाना सीखा था। जांच में सामने आए इस सच के बाद उसके माता-पिता के साथ पुलिस भी हतप्रभ है।बताया गया कि पिता ऑनलाइन पेमेंट या ट्रांजेक्शन के लिए जिस मोबाइल का इस्तेमाल करते थे, उसी मोबाइल से वह फ्री फायर गेम खेलता था।

64 हजार कराए वापस: जांच में ये बात भी सामने आई कि नाबालिग बालक फ्री फायर की आईडी अपने मोहल्ले के उन बच्चों से ही खरीदता था, जो यह गेम खेलते हैं। ये बच्चे उम्र में उससे दो से चार साल बड़े हैं। पुलिस ने ऐसे बच्चों से पूछताछ कर उससे 64 हजार रुपए वापस कराए हैं, लेकिन फ्री फायर में फायर उपकरण खरीदने के नाम पर खर्च हुई करीब एक लाख छह हजार रुपए की राशि मिलना अब मुश्किल है।

साइबर सेल पहुंची शिकायत तब सामने आया सच: बीते दिन कोतवाली स्थित नोडल साइबर शाखा में इसकी शिकायत की गई तो जांच में सामने आया कि फरियादी के बैंक खाते से रुपये उड़ाने वाला उसी का बेटा है। कोतवाली पुलिस के मुताबिक, बेटे ने ऑनलाइन ट्रांजेक्शन कर पिता के बैंक खाते से करीब पौने दो लाख रुपए निकालने की बात स्वीकार की है। स्वजनों ने इस मामले में बालक के खिलाफ शिकायत नहीं की है, जिसके बाद पुलिस ने बालक को समझाइस देकर छोड़ दिया है।

बैंक खाते होल्ड किए तो बनाई यूपीआई पिन: कोतवाली पुलिस के मुताबिक, फरियादी के बैंक खाते से दो साल से समय-समय पर 4, 5, 10, 20 हजार रुपए निकाले जा रहे थे। पैसों का डिडक्शन एसबीआई और महाराष्ट्र बैंक के खाते से हो रहा था। पिता ने करीब छह महीने पहले दोनों बैंक से संपर्क कर खाता होल्ड करा दिया, लेकिन बालक ने यूट्यूब की मदद से पिता के एक्सिस बैंक की यूपीआई पिन बनाकर उसमें से पैसे निकालना शुरू कर दिया।

फ्री फायर गेम की लत में एक 10 साल के बच्चे ने अपने पिता के खाते से रुपये निकाल आईडी और उपकरण की खरीदी कर ली। बैंक खाते होल्ड कराने के बाद उसने यूट्यूब से यूपीआई पिन बनाकर दूसरे खाते से भी रुपये निकाल लिए। पुलिस जांच में सच सामने आया। स्वजनों ने शिकायत दर्ज नहीं कराई है। बच्चे को समझाइस देकर छोड़ दिया है।

Hot this week

भोपाल में पत्नी से विवाद के बाद पति ने फांसी लगाई

भोपाल | कोलार राजधानी के कोलार इलाके में एक लैब...

भोपाल में प्रेमिका ने किया प्रेमी का मर्डर

भोपाल | 25 फरवरी, 2026 ​राजधानी के बीएचईएल (BHEL) स्पोर्ट्स...

करोड़पति आरटीओ आरक्षक का मामला गरमाया: भोपाल से दुबई तक फैली 150 करोड़ की ‘माया’

​भोपाल |मध्य प्रदेश के चर्चित पूर्व आरटीओ आरक्षक सौरभ...

Topics

भोपाल में पत्नी से विवाद के बाद पति ने फांसी लगाई

भोपाल | कोलार राजधानी के कोलार इलाके में एक लैब...

भोपाल में प्रेमिका ने किया प्रेमी का मर्डर

भोपाल | 25 फरवरी, 2026 ​राजधानी के बीएचईएल (BHEL) स्पोर्ट्स...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img