E paper

भोपाल में ट्रैवलर वाहन से गांजा तस्करी करने वाले गिरफ्तार

भोपाल क्राइम ब्रांच ने दो शातिर गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपी ट्रैवलर वाहन से ओडिशा से भोपाल तक गांजा बाय रोड लाते थे। वाहन की छत को काटकर बॉक्स बनाया गया था। इसी में गांजा छिपाकर लाया जाता था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से साढ़े चार किलो गांजा सहित ट्रैवलर को जब्त कर लिया है। जब्त माल की कीमत साढ़े पांच लाख रुपए बताई जा रही है। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

पुलिस के मुताबिक शुक्रवार की रात को सूचना मिली कि जंबूरी मैदान पिपलानी मे दो लोग एक सफेद रंग की ट्रेवलर गाडी क्रमांक MP41L0131 मे बैठे हैं। दोनों ग्राहक को गांजे की डिलीवरी देने के इंतजार में है। सूचना के बाद क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची। घेराबंदी कर दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया। ट्रैवलर की तलाशी लेने पर पीछे की सीट के नीचे काले रंग के पिट्ठू बैग मिला जिसको बैग को खोलकर देखा तो उसके अंदर चार पैकेट ब्राउन रंग के टेप से लिपटे हुए मिले। इन पैकेट में साढ़े चार किलो गांजा रखा हुआ था। जब्त गांजे की कीमत करीब 80 हजार रुपए है।

पूछताछ में यह खुलासा हुआ

आरोपियों ने पुलिस को बताया कि गांजा महेन्द्र यादव औऱ अशोक विश्वकर्मा निवासी विदिशा के कहने पर ओडिशा के जंगलों से अज्ञात लोगों से खरीदकर लाए हैं। कुल 90 पैकेट गांजा लाए थे। टैवलर गाड़ी की छत में बनाए बाक्स में गांजे को छिपाकर लाया गया था। गांजे के अन्य पैकेट विदिशा में महेंद्र के बताए पते पर डिलीवर कर दिए थे।

जानिए कौन हैं आरोपी

सूरज यादव पुत्र घनश्याम यादव (21) निवासी कोक्ता बाइपास बिलखिरिया आठवी कक्षा तक पढ़ा है। उसके खिलाफ पूर्व में विदिशा जिले में एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की जा चुकी है।

हरि सिंह गुर्जर पुत्र फूल सिंह गुर्जर (22) निवासी उदय गिरि रोड गणेश पुरा विदिशा आठवीं कक्षा तक पढ़ा है। फिलहाल प्राइवेट जॉब करता है।

https://www.highratecpm.com/npsxwf16?key=565d06ab35720384afe881c0e7364770