Wednesday, February 11, 2026
27.1 C
Bhopal

भोपाल में कार ने बच्ची को टक्कर मारी, मौत

भोपाल के ईटखेड़ी इलाके में तेज रफ्तार कार ने 6 साल की बच्ची को जोरदार टक्कर मार दी। घटना के बाद आरोपी चालक अपनी ही कार से बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल की सूचना पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शनिवार देर रात की घटना है।

6 वर्षीय आसिया अली, पुत्री इकबाल अली, परेवा खेड़ा (पतलोन) की रहने वाली थी। बच्ची बीते तीन दिनों से वायरल फीवर से पीड़ित थी। इसी कारण उसके पिता उसे गांव के नजदीक हाईवे पर स्थित एक क्लीनिक में दिखाने पहुंचे थे। डॉक्टर ने जांच के बाद कुछ जरूरी दवाइयां दीं। इसके बाद पिता पैदल बच्ची को घर लेकर जा रहे थे।

परेवा खेड़ा के पास मुख्य मार्ग पर बच्ची ने पिता का हाथ छुड़ाया और सड़क पार करने का प्रयास किया। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। कार चालक स्वयं बच्ची को अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ईटखेड़ी पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

Hot this week

भोपाल में शादी का झांसा देकर विवाहिता से दुष्कर्म

भोपाल के निशातपुरा थाना पुलिस ने एक गंभीर मामले...

शादी समारोह में युवक ने 10 साल के बच्‍चे को मारी गोली

सतना। शादी समारोहों में हर्ष फायरिंग पर कानूनन सख्त...

मानवाधिकार आयोग अध्यक्ष का गैस राहत अस्पताल में छापा, बदहाली देख बिफरे डॉ. सिंह

मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष डॉ. अवधेश प्रताप...

हनीट्रैप के जाल में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाले गिरफ्तार

शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र में बदरवास के गल्ला व्यवसायी...

तेज रफ्तार कार की टक्कर से दो मासूम बच्चियों की मौत

सतना। सिंहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पहाडीखेरा–सतना मार्ग पर तेज...

Topics

भोपाल में शादी का झांसा देकर विवाहिता से दुष्कर्म

भोपाल के निशातपुरा थाना पुलिस ने एक गंभीर मामले...

शादी समारोह में युवक ने 10 साल के बच्‍चे को मारी गोली

सतना। शादी समारोहों में हर्ष फायरिंग पर कानूनन सख्त...

हनीट्रैप के जाल में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाले गिरफ्तार

शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र में बदरवास के गल्ला व्यवसायी...

तेज रफ्तार कार की टक्कर से दो मासूम बच्चियों की मौत

सतना। सिंहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पहाडीखेरा–सतना मार्ग पर तेज...

महिला से 1.26 लाख रुपये की ठगी

ग्वालियर। सिरोल इलाके में रहने वाली महिला बैंक कर्मचारी...

भोपाल में छात्रा का बाथरूम में मिला शव

भोपाल। कोहेफिजा इलाके में रहने वाली गांधी मेडिकल कालेज...

ऑनलाइन गेम की लत के कारण चुराए मां के 15 लाख के जेवर

एक नाबालिग ऑनलाइन गेम में पैसे हारने के बाद...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img