Sunday, October 18, 2026
29.4 C
Bhopal

भोपाल में 26.5 टन गोमांस मिलने के मामले में प्रदर्शन

भोपाल में 26.5 टन गोमांस मिलने के प्रकरण को लेकर विरोध और आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। रविवार को शीतलदास की बगिया में आयोजित धार्मिक-सामाजिक कार्यक्रम के दौरान प्रदर्शन और तेज हो गया। कार्यक्रम स्थल पर करीब 30 से अधिक युवकों ने सामूहिक मुंडन कराया। आयोजकों ने इसे गोमाता की आत्मा की शांति और न्याय की मांग का प्रतीक बताया।

कार्यक्रम के दौरान दोषी कर्मचारियों को बर्खास्त करने की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की गई। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि मामला सामने आने के बाद प्रशासन ने केवल सीमित कार्रवाई की है, जबकि प्रकरण में संलिप्त बताए जा रहे सरकारी और नगर निगम कर्मियों के खिलाफ अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

कर्मचारियों पर भी कार्रवाई की मांग

जय मां भवानी हिंदू संगठन के अध्यक्ष भानु हिंदू ने कहा कि संगठन इस मामले में असलम और शोएब के साथ-साथ उन सभी सरकारी कर्मचारियों और नगर निगम कर्मियों पर कार्रवाई की मांग कर रहा है, जिनकी भूमिका सामने आने के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह मामला सिर्फ अवैध गोमांस का नहीं, बल्कि प्रशासनिक लापरवाही और संरक्षण का भी है।

भानु हिंदू ने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी तो प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति तक अपनी बात पहुंचाने के लिए कठोर कदम उठाए जाएंगे, ताकि मामले में शीर्ष स्तर पर ध्यान आकर्षित हो सके।

पुलिस-प्रशासन की कार्रवाई संदेह के घेरे में

इस पूरे प्रकरण को लेकर संगठन ने पुलिस और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े किए। उनका कहना है कि घटना को काफी समय बीत चुका है, इसके बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई नहीं होना जनभावनाओं को आहत कर रहा है। इसी नाराजगी के चलते कार्यक्रम के दौरान विरोध, मुंडन और नारेबाजी का सिलसिला जारी रहा। बता दें कि 17 दिसंबर 2025 को गोमांस से भरा एक कंटेनर पुलिस मुख्यालय परिसर के पास पकड़ा गया था।

Hot this week

भोपाल: सुरभि कॉलेज के पास कुएं में मिला लापता युवक का शव

​सुखी सेवनिया (भोपाल)। स्थानीय इलाके में रविवार सुबह सुरभि कॉलेज...

Topics

भोपाल: सुरभि कॉलेज के पास कुएं में मिला लापता युवक का शव

​सुखी सेवनिया (भोपाल)। स्थानीय इलाके में रविवार सुबह सुरभि कॉलेज...

विदिशा: मेमू ट्रेन से 10 लाख चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 9.45 लाख का सामान बरामद

​विदिशा: गंजबासौदा स्टेशन पर मेमू ट्रेन में यात्री के ऊपर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img