Sunday, October 18, 2026
29.4 C
Bhopal

भोपाल में 50 फीट रेलिंग तोड़कर नाले में गिरी कार

भोपाल में तेज रफ्तार कार रविंद्र भवन से पीतल मंदिर की ओर जाने वाली सड़क किनारे की रेलिंग को तोड़ते हुए बाणगंगा के नाले में जा गिरी। घटना शनिवार देर रात की है। जबकि कार रविवार की दोपहर तक नाले में ही पड़ी है।

इस मामले में सीमा विवाद के चलते अरेरा हिल्स और श्यामला हिल्स थाना पुलिस ने अब तक कार्रवाई नहीं की है। जबकि घटना में सड़क किनारे लगी करीब 50 फीट रेलिंग छतिग्रस्त हो गई। स्थानीय लोगों का दावा है कि हादसे के समय कार में चार युवक सवार थे।

श्यामला हिल्स थाना प्रभारी ने बताया

श्यामला हिल्स थाने के प्रभारी भूपेंद्र कौर संधू ने बताया कि घटना की जानकारी है। कार में सवार युवकों को गंभीर चोट नहीं थी। हादसा देर रात हुआ था। क्रेन ने कार को उठाने का प्रयास किया लेकिन अधिक गहराई में होने के कारण कार को बाहर नहीं निकाला जा सका। हालांकि घटना स्थिल अरेरा हिल्स थाना क्षेत्र का है।

अरेरा हिल्स थाना प्रभारी बोले साधारण एक्सीडेंट था कोई शिकायत नहीं मिली

अरेरा हिल्स थाने के टीआई सुनील शर्मा ने बताया कि मामूली एक्सीडेंट हुआ था। थाने में किसी ने शिकायत नहीं की है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। घटना में किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई हैं। पहले उन्होंने घटना स्थिल अपने थाना क्षेत्र का होने से भी इनकार कर दिया था। तस्दीक के बाद घटना स्थिल उन्हीं के थाना क्षेत्र का होने की पुष्टि की।

Hot this week

विदिशा: मेमू ट्रेन से 10 लाख चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 9.45 लाख का सामान बरामद

​विदिशा: गंजबासौदा स्टेशन पर मेमू ट्रेन में यात्री के ऊपर...

Topics

विदिशा: मेमू ट्रेन से 10 लाख चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 9.45 लाख का सामान बरामद

​विदिशा: गंजबासौदा स्टेशन पर मेमू ट्रेन में यात्री के ऊपर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img