Saturday, October 17, 2026
32.8 C
Bhopal

भोपाल के बैरागढ़ में 12 वर्षीय बच्ची से दरिंदगी और हत्या, भारी आक्रोश; थाना घेराव और चक्काजाम

​राजधानी के बैरागढ़ क्षेत्र में 12 साल की मासूम बच्ची के साथ हुई नृशंस दरिंदगी और हत्या की घटना के बाद शहर में भयंकर आक्रोश फैल गया है। शनिवार को बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद और स्थानीय नागरिकों ने सड़कों पर उतरकर उग्र प्रदर्शन किया और बैरागढ़ से भोपाल-सीहोर जाने वाले मुख्य मार्ग को पूरी तरह जाम कर दिया, जिससे करीब दो किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

​गुस्साई भीड़ ने बैरागढ़ थाने का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया और आरोपी को उनके हवाले करने की मांग की। भीड़ ने थाने के अंदर घुसने का भी प्रयास किया, जिसे भारी पुलिस बल ने रोक दिया। तनाव को देखते हुए पुलिस ने थाने के दोनों मुख्य गेट बंद कर दिए हैं।

​प्रदर्शनकारियों और हिंदू संगठनों ने मांग की है कि आरोपी के अवैध निर्माण पर तुरंत बुलडोजर कार्रवाई की जाए, इस सनसनीखेज मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कर जल्द से जल्द फांसी की सजा दी जाए, और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर आकर पीड़ित परिवार को ठोस कार्रवाई का लिखित आश्वासन दें। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि जब तक प्रशासन ठोस कार्रवाई नहीं करता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

Hot this week

शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 8.70 लाख और रिचार्ज के दौरान खाते से उड़े 51 हजार

​इंदौर: शहर में ऑनलाइन धोखाधड़ी के दो बड़े मामले सामने...

Topics

शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 8.70 लाख और रिचार्ज के दौरान खाते से उड़े 51 हजार

​इंदौर: शहर में ऑनलाइन धोखाधड़ी के दो बड़े मामले सामने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img