Saturday, October 17, 2026
32.8 C
Bhopal

भोपाल के सेम कॉलेज में गरबा आयोजन के दौरान विवाद, फिल्मी गानों पर रोक और बाहरी एंट्री को लेकर बजरंग दल का हंगामा

​भोपाल के बैरसिया रोड स्थित सेम कॉलेज में गरबा आयोजन के दौरान फिल्मी गानों पर डांस और बाहरी युवकों के प्रवेश को लेकर भारी विवाद सामने आया है। घटना से जुड़े एक वीडियो में बजरंग दल के कार्यकर्ता एक युवक को थप्पड़ मारते हुए भी दिखाई दे रहे हैं, जिसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है।

​विश्व हिंदू परिषद के मध्य भारत प्रांत मंत्री जितेंद्र चौहान ने आरोप लगाया है कि नवरात्रि जैसे पवित्र पर्व पर कॉलेज में फिल्मी और अश्लील गाने बजाए जा रहे थे और बिना सत्यापन के बाहरी युवकों को प्रवेश दिया गया था। उन्होंने कहा कि गरबा धार्मिक आस्था से जुड़ा उत्सव है, जिसमें परंपराओं का सम्मान होना चाहिए।

​घटना की सूचना मिलने पर बजरंग दल के जिला प्रमुख पुष्पराज यादव, शिवम कुशवाह और यश द्विवेदी अपने साथियों के साथ कॉलेज पहुंचे थे। बिलखिरिया थाने में दिए गए शिकायत आवेदन में आरोप लगाया गया है कि जब कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध किया और गाने बंद करने की बात कही, तो वहां मौजूद मुस्लिम समुदाय के युवकों और कॉलेज फैकल्टी ने उनके साथ अभ्रदता और मारपीट की। शिकायत में समीर आलम समेत अन्य लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है।

​दूसरी ओर, जितेंद्र चौहान ने स्पष्ट किया कि वायरल वीडियो में जिस युवक को थप्पड़ मारे जा रहे हैं, वह बजरंग दल का कार्यकर्ता नहीं है, और मारपीट की इन दोनों घटनाओं की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि शिक्षण संस्थानों में धार्मिक गरिमा के खिलाफ इस तरह के आयोजन हुए, तो बजरंग दल कड़ा विरोध दर्ज कराएगा।

Hot this week

शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 8.70 लाख और रिचार्ज के दौरान खाते से उड़े 51 हजार

​इंदौर: शहर में ऑनलाइन धोखाधड़ी के दो बड़े मामले सामने...

Topics

शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 8.70 लाख और रिचार्ज के दौरान खाते से उड़े 51 हजार

​इंदौर: शहर में ऑनलाइन धोखाधड़ी के दो बड़े मामले सामने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img