Sunday, April 12, 2026
26.3 C
Bhopal

छतरपुर में छात्रा से हुई छेड़छाड़ और मारपीट

छतरपुर में एक नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ और मारपीट का मामला सामने आया है। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सटई रोड की है। 17 वर्षीय पीड़िता अवंती बाई कॉलेज में एलएलबी द्वितीय वर्ष की छात्रा है।

बुधवार दोपहर करीब 2 बजे छात्रा स्कूटी से कॉलेज से घर लौट रही थी। पांडे क्लीनिक के सामने बाइक सवार दो युवकों ने उसकी स्कूटी का पीछा किया। आगे जाकर उन्होंने स्कूटी रोक ली और छेड़छाड़ की। छात्रा के विरोध करने पर भी वे नहीं माने।

छात्रा का गला पकड़ लिया इसके बाद छात्रा ने आत्मरक्षा में चप्पल से उन्हें पीटा। इस पर आरोपियों ने छात्रा का गला पकड़ लिया और थप्पड़ मारे। एक आरोपी ने लोहे की रॉड से हमला करने का भी प्रयास किया। आसपास के लोगों के हस्तक्षेप के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही

पीड़िता ने अपनी मां के साथ सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई है। थाना प्रभारी वाल्मीकि चौबे ने बताया कि घटना के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। आरोपियों की पहचान के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

घर में गांजा और शराब छिपाकर बेच रही महिला तस्कर गिरफ्तार

भोपाल। थाना स्टेशन बजरिया पुलिस ने नशे के अवैध...

बिहार में नई सरकार की तैयारी: शिवराज संभालेंगे कमान, नीतीश का राज्यसभा सफर शुरू

पटना/भोपाल: बिहार की राजनीति में बड़े बदलाव की पटकठा...

हज यात्रियों की रुबात सुविधा 6 साल से ठप, औकाफ-ए-शाही के खिलाफ फूटा गुस्सा

​भोपाल। मक्का-मदीना में भोपाल रियासत की ऐतिहासिक 'रुबात' (वक्फ...

भोपाल: चलती स्कूटी से बैग झपटमारी, दो आशा कार्यकर्ता घायल

​भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा इलाके में शनिवार रात लुटेरों...

भोपाल: एमपी नगर में ट्रांसफार्मर फटा, आग की चपेट में आई फॉर्च्यूनर कार खाक

​भोपाल। राजधानी के व्यस्ततम इलाके एमपी नगर जोन-2 में...

Topics

घर में गांजा और शराब छिपाकर बेच रही महिला तस्कर गिरफ्तार

भोपाल। थाना स्टेशन बजरिया पुलिस ने नशे के अवैध...

हज यात्रियों की रुबात सुविधा 6 साल से ठप, औकाफ-ए-शाही के खिलाफ फूटा गुस्सा

​भोपाल। मक्का-मदीना में भोपाल रियासत की ऐतिहासिक 'रुबात' (वक्फ...

भोपाल: चलती स्कूटी से बैग झपटमारी, दो आशा कार्यकर्ता घायल

​भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा इलाके में शनिवार रात लुटेरों...

पुलिस कंट्रोल रूम परिसर की झाड़ियों में भड़की आग, टला बड़ा हादसा

​इंदौर। शहर के मध्य स्थित रीगल तिराहा स्थित रानी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img