Wednesday, November 25, 2026
19.1 C
Bhopal

विदिशा सीजेएम का 9 साल का बेटा लापता

विदिशा में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रमाकांत भारके का 9 वर्षीय बेटा अथर्व शाम को लापता हो गया था। हालांकि, पुलिस की तत्परता से उसे कुछ ही घंटों में सकुशल बरामद कर लिया गया। अथर्व एक स्पेशल चाइल्ड है और ज्यादा बोल नहीं पाता।

शाम 6 बजे से लापता था

अथर्व शाम 6 बजे टीलाखेड़ी स्थित अपने घर से छोटी साइकिल लेकर निकला था। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। रात 9 बजे तक भी जब अथर्व का कोई पता नहीं चला, तो परिवार चिंतित हो गया।

इनाम की घोषणा, पुलिस की तत्परता

परिजनों ने अथर्व को ढूंढकर लाने वाले व्यक्ति के लिए इनाम की घोषणा की। विदिशा पुलिस ने तुरंत खोजबीन शुरू की। सीएसपी अतुल सिंह के अनुसार, रात साढ़े नौ बजे के करीब अथर्व को सांची रोड पर सकुशल बरामद कर लिया गया। पुलिस ने उसे तुरंत परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

Hot this week

सीहोर में एसपी बंगले के पास युवक की चाकू मारकर हत्या, 5 लोगों पर आरोप

सीहोर। शहर में एसपी बंगले के पास बुधवार शाम...

भोपाल के 55 इलाकों में गुरुवार को 4 से 7 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

भोपाल। शहर के करीब 55 इलाकों में गुरुवार को...

Topics

पानी समझकर बाथरूम क्लीनर पीने से ढाई साल की मासूम की मौत, परिवार में पसरा मातम

इंदौर। चंदन नगर थाना क्षेत्र में खेलते-खेलते पानी समझकर...

छोला इलाके में युवक की बेरहमी से हत्या, धारदार हथियार से वार कर पत्थर से कुचला सिर

भोपाल। छोला मंदिर थाना क्षेत्र के मालीखेड़ी स्थित टिटोड़ी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img