Thursday, August 20, 2026
26.1 C
Bhopal

गोविंदपुरा: 9वीं की छात्रा को बंधक बनाकर दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा इलाके से 21 जुलाई से लापता 9वीं की छात्रा को पुलिस ने मंडीदीप से सकुशल बरामद कर लिया है। मामले में पुलिस ने छात्रा के साथ दुष्कर्म के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है।

​थाना प्रभारी अवधेश सिंह तोमर के अनुसार, पड़ोस में रहने वाला विकास नामक युवक नाबालिग को बहला-फुसलाकर मंडीदीप ले गया था। वहां उसने छात्रा को एक कमरे में करीब एक महीने तक बंधक बनाकर रखा और लगातार दुष्कर्म किया। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन ट्रेस कर बुधवार रात छात्रा को बरामद करते हुए आरोपी विकास को दबोच लिया।

​बयान दर्ज कराने के दौरान पीड़िता ने एक और खुलासा करते हुए पड़ोस के ही एक शादीशुदा युवक दीपक साहू पर भी पूर्व में दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। पुलिस ने छात्रा के बयानों के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट की विभिन्न धाराओं में अलग-अलग मामले दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

Hot this week

राज्य वित्त आयोग की नई वेबसाइट शुरू, अब आम जनता भी ऑनलाइन दे सकेगी सुझाव

​भोपाल। मध्यप्रदेश राज्य वित्त आयोग के कामकाज को पारदर्शी...

शादी के जाल में फंसाकर बिजनेसमैन से 50 लाख की रंगदारी, 12 साल बड़ी युवती पर FIR

​जयपुर। राजधानी में 24 वर्षीय युवा बिजनेसमैन को प्रेम...

Topics

बिजली के तार चोरी करने वाला गिरोह बेनकाब, कबाड़ी समेत चार गिरफ्तार

​सीहोर। मंडी थाना पुलिस ने ग्रामीण इलाकों में बिजली...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img