Sunday, March 1, 2026
30.6 C
Bhopal

Gwalior Crime News: यूपी से स्मैक लेकर आया तस्कर पकड़ा, सवा सौ ग्राम बरामद

कालू बाबा की बगिया (उपनगर ग्वालियर) के पास से किलागेट व क्राइम ब्रांच की टीम ने नंदू प्रजापति निवासी हथियापौर को गुरुवार की दोपहर पकड़ा है। पुलिस ने आरोपित के पास से सवा सौ ग्राम स्मैक जब्त की है। पुलिस ने दावा किया है कि जब्त स्मैक की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में साढ़े 12 लाख रुपये है। ़एिएसपी राजेश दंडौतिया ने बताया कि नशा कारोबारियों के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के तहत कुछ दिन पहले सूचना मिली कि हथियापौर में एक युवक स्मैक बेचता है। संदेही को पकड़ने क्राइम ब्रांच थाना डीपी गुप्ता व किला गेट थाना प्रभारी आलोक सिंह परिहार के नेतृत्व में एक टीम बनाई गई। गुरुवार को सटीक सूचना मिलने पर संदेही को कालू बाबा की बगिया के पास से पकड़ लिया। संदेही की जेब की तलाशी लेने पर एक पालीथिन में स्मैक मिली। आरोपित को थाने लाकर उससे पूछताछ की गई। नंदू ने पुलिस को बताया कि वह उत्तर प्रदेश के मैनपुरी व इटावा जिले से स्मैक लाता है। नंदू ने बताया कि वह स्मैक की एक-एक दो-दो ग्राम की पुड़िया बनाकर बेचता है। आरोपित के ग्राहकों के मोबाइल नंबर भी मिल गए हैं।

लापता युवती लौटी, दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया

मोहनपुर में लोहपीटा के डेरों से 12 जनवरी को गायब हुई 20 साल की युवती बुधवार की रात घर लौट आई। घरवालों ने युवती की गुमशुदगी मुरार थाने में दर्ज कराई थी। युवती के घरवालों ने सन्नी लोहपीटा पर बहला-फुसलकर ले जाने का आरोप लगाया था। पीड़िता ने बताया कि उसका रिश्तेदार सन्नी लोहपीटा उसे बहला-फुसलाकर जयपुर ले गया था। आरोपित ने धमकाकर उसके साथ गलत काम किया। पुलिस दुष्कर्म के मामले की जांच कर रही है। हालांकि पुलिस मामले को अभी संदिग्ध मान रही है। लेकिन आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार करने का प्रयास करना शुरू कर दिया है।

Hot this week

अरेरा हिल्स में पुलिस का कड़ा एक्शन: दो दिन में 16 उपद्रवी जेल भेजे

​भोपाल | राजधानी में बढ़ते अपराधों पर लगाम लगाने...

विदिशा में शराबी पति ने पत्नी को छत से नीचे फेंका, फिर सीने पर मारी ईंट

​विदिशा। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के हसुआ रोड स्थित...

चिनार ड्रीम सिटी लिफ्ट हादसा:बटन दबाने का मौका भी नहीं मिला और सीधे नीचे आ गिरे

​भोपाल। राजधानी की पॉश कॉलोनी 'चिनार ड्रीम सिटी' में...

नौकरी जाने से अवसाद में था AIIMS का पूर्व कर्मचारी, पत्नी की साड़ी से लगाई फांसी

​भोपाल। राजधानी के हनुमानगंज इलाके में एक हृदयविदारक घटना...

Topics

अरेरा हिल्स में पुलिस का कड़ा एक्शन: दो दिन में 16 उपद्रवी जेल भेजे

​भोपाल | राजधानी में बढ़ते अपराधों पर लगाम लगाने...

विदिशा में शराबी पति ने पत्नी को छत से नीचे फेंका, फिर सीने पर मारी ईंट

​विदिशा। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के हसुआ रोड स्थित...

नौकरी जाने से अवसाद में था AIIMS का पूर्व कर्मचारी, पत्नी की साड़ी से लगाई फांसी

​भोपाल। राजधानी के हनुमानगंज इलाके में एक हृदयविदारक घटना...

भोपाल में कल 25 इलाकों में गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 25 प्रमुख इलाकों में रविवार...

झाड़-फूंक के पैसे वापस मांगे तो तांत्रिक ने युवक पर किया जानलेवा हमला

ग्वालियर के कंपू क्षेत्र में श्रद्धा और विश्वास के...

भोपाल: मौत को छूकर निकली तेज रफ्तार कार

​गिन्नौरी रोड पर रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा,...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img