Tuesday, September 29, 2026
31.1 C
Bhopal

Gwalior Crime News: रेलवे स्टेशन पर गांजे की खेप के साथ दो युवकों को पकड़ा

रेलवे स्टेशन के पास से क्राइम ब्रांच व पड़ाव थाना पुलिस ने आरपीएफ के साथ मिलकर दो युवकों को पकड़ा। इनके पास से 10 किलो से अधिक गांजा बरामद हुआ है। पकड़े गए युवक गांजा विशाखापट्टनम से दिल्ली ले जा रहे थे। दिल्ली स्टेशन पर निगरानी अधिक होने के कारण यह तस्कर यहां स्टेशन पर उतर जाते हैं और सड़क मार्ग से गांजा दिल्ली से ले जाते हैं। पुलिस ने पिछले 15 दिन में गांजे की चौथी खेप पकड़ी है। इससे पहले बिहार के दो दंपती सहित सात लोगों को पुलिस गांजे के साथ पकड़ चुकी है। दिल्ली में गांजे की काफी डिमांड है। एएसपी (क्राइम) राजेश दंडौतिया ने स्टेशन के बाहर से गांजा पकड़े जाने की पुष्टि देर रात को करते हुए बताया कि अभी कार्रवाई की जा रही है।

सेंट्रल बैंक आफ इंडिया राजौधा शाखा ने ग्राहकों के पैसे कराए वापस

विगत दिनों सेंट्रल बैंक आफ इंडिया शाखा राजौधा के कुछ खाता धारकों के खाते से सौरभ सिंह तोमर द्वारा जालसाजी करते हुए, उनके खाते से पैसे निकाल लिए गए थे। उक्त मामले को उच्च प्रबंधन ने संज्ञान में लेते हुए, त्वरित कार्रवाई कर सभी प्रभावित खाता धारकों को आश्वस्त किया कि सभी खाता धारकों के पैसे सुरक्षित हैं। कुछ ही दिनों में बैंक के उच्च प्रबंधन द्वारा नियमानुसार कार्रवाई करते हुए सभी प्रभावित खाता धारकों के पैसे लगभग 25 लाख रुपये वापिस उनके खातों में जमा करा दिए गए। इस मामले में पुलिस ने भी प्रकरण की जांच करते हुए आरोपित पर एफआइआर दर्ज की थी। बैंक के रीजनल मैनेजर अमरीक सिंह ने बैंक के सभी सम्मानित ग्राहकों को आश्वस्त करते हुए कहा कि देश का प्रथम संपूर्ण स्वदेशी बैंक व भारत सरकार के उपक्रम सेंट्रल बैंक आफ इंडिया के सभी खाता धारकों के जमा पैसे पूर्ण रूप से सुरक्षित हैं।

Hot this week

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...

सोशल मीडिया फ्रेंड बनकर लंदन से गिफ्ट का झांसा, महिला से 1.02 लाख की ठगी

​इंदौर। एरोड्रम थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का एक...

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

Topics

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...

सोशल मीडिया फ्रेंड बनकर लंदन से गिफ्ट का झांसा, महिला से 1.02 लाख की ठगी

​इंदौर। एरोड्रम थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img