Wednesday, February 18, 2026
21.1 C
Bhopal

पत्नी का शव बाइक पर ले जाना पड़ा

मध्यप्रदेश के सिवनी जिले के रहने वाले अमित यादव को अपनी पत्नी का शव बाइक से बांधकर ले जाना पड़ा, क्योंकि हादसे के बाद किसी ने मदद नहीं की। यह घटना 9 अगस्त को नागपुर-जबलपुर नेशनल हाईवे पर हुई। इसका वीडियो अब सामने आया है।

दरअसल, अमित अपनी पत्नी ग्यारसी के साथ नागपुर के लोणारा से अपने गांव करनपुर (मध्य प्रदेश) जा रहे थे। रास्ते में एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में ग्यारसी सड़क पर गिर गई और ट्रक ने उसे कुचल दिया। ट्रक मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने पीछा कर बाइक रुकवाई पुलिस के मुताबिक, हादसे के बाद अमित ने सड़क से गुजर रहे लोगों से मदद की गुहार लगाई, लेकिन किसी ने नहीं रोका। मजबूरी में उसने पत्नी के शव को बाइक की पिछली सीट से बांधा और गांव के लिए निकल पड़ा। वीडियो में नजर आ रहा है कि कुछ दूर जाने पर राहगीरों उसे मदद के लिए रोकने की कोशिश की, लेकिन अमित ने अनसुना कर दिया। इसी दौरान पुलिस ने रास्ते में उसे रोका और शव को नागपुर के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां पोस्टमार्टम कराया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पति बोला- हादसे के बाद मैं घबरा गया था

ग्यारसी के पति अमित विश्वकर्मा ने मंगलवार को दैनिक भास्कर को जो बताया उसमें अलग जानकारी सामने आई। अमित ने कहा कि मैं अपने भाई के घर करनपुर जा रहा था। देवलापार के पास किसी ट्रक वाले ने कट मारा तो मैं, पत्नी के साथ बाइक से गिर गया। पत्नी की मौत हो गई। मैं घबरा गया था, इसलिए पत्नी को बाइक पर बांधकर सीधे घर लोनारा नागपुर ले आया। अमित ने कहा कि नागपुर के मेवतला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम किया गया।

Hot this week

भोपाल के 20 इलाकों में कल 7 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

​भोपाल | राजधानी के करीब 20 प्रमुख इलाकों में...

भोपाल: प्रेम प्रसंग के चलते युवक ने लगाई फांसी, घर में अकेली थी मां

​भोपाल | राजधानी के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र के...

बैंक भर्ती परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा: असली की जगह ‘मुन्नाभाई’ ने दी परीक्षा

​भोपाल | राजधानी के बिलखिरिया क्षेत्र में राजस्थान ग्रामीण...

इलाज के बहाने भोपाल लाकर महिला से ज्यादती

​भोपाल | राजधानी के एमपी नगर इलाके में एक...

Topics

अनुशासन या अति? स्कूल में छात्राओं की चोटी काटने के आरोप पर हंगामा

पिपलौदा (बछोड़िया): रतलाम जिले के एक सरकारी स्कूल में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img