Saturday, March 28, 2026
28.1 C
Bhopal

टीम इंडिया की जीत के लिए भोपाल-उज्जैन में हवन

विमेंस वनडे वर्ल्ड कप का फाइनल आज भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है। साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। मुंबई में लगातार बारिश होने की वजह से टॉस में देरी हुई। DY पाटील स्टेडियम में मैच 5:00 बजे शुरू होगा।

इधर प्रदेश में कई स्थानों पर भारत की जीत के लिए प्रार्थनाएं और हवन हो रहे हैं। उज्जैन के भैरवगढ़ रोड स्थित प्रसिद्ध मां बगलामुखी मंदिर में मिर्ची से हवन कर टीम की विजय की कामना की गई। वहीं भोपाल में श्रम श्री सेवा संस्थान की ओर से सोनागिरी चौराहे पर हवन हुआ।

विमेंस वनडे वर्ल्ड कप को 25 साल बाद नया चैंपियन मिलेगा

दोनों टीमें कभी ट्रॉफी नहीं जीत सकीं। विमेंस वनडे वर्ल्ड कप को 25 साल बाद नया चैंपियन मिलेगा। आखिरी नया चैंपियन 2000 में मिला था, तब न्यूजीलैंड ने ऑस्ट्रेलिया को फाइनल हराया था। इतना ही नहीं, 52 साल के टूर्नामेंट इतिहास में पहली बार इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया की टीमें फाइनल का हिस्सा भी नहीं हैं। 7 बार ऑस्ट्रेलिया और 4 बार इंग्लैंड चैंपियन बन चुकी हैं।

इंडिया विमेंस टीम ने तीसरी बार और साउथ अफ्रीका ने पहली बार वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह बनाई है। दोनों को किसी भी फॉर्मेट में अपने पहले ICC टाइटल का इंतजार है। दोनों टीमें कभी टी-20 वर्ल्ड कप भी नहीं जीत सकीं।

भोपाल में हवन कर जीत की दुआ

महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप फाइनल से पहले राजधानी में भारतीय टीम की जीत के लिए विशेष हवन का आयोजन किया गया। श्रम श्री सेवा संस्थान की ओर से सोनागिरी चौराहे पर हवन किया गया।

इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु और खेल प्रेमी मौजूद रहे। सभी ने मिलकर भगवान शिव और मां दुर्गा से प्रार्थना की कि भारतीय महिला टीम फाइनल मुकाबले में विजय प्राप्त करे और देश का गौरव बढ़ाए।

संस्थान के पदाधिकारियों ने कहा कि भारतीय टीम ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार खेल दिखाया है, अब हर भारतीय उनकी जीत की कामना कर रहा है। हवन के बाद उपस्थित लोगों ने तिरंगा लहराया और “भारत माता की जय” के नारों से माहौल देशभक्ति से भर गया।

इस दौरान पूर्व नगर निगम भोपाल अध्यक्ष महेश मालवीय ने कहा पूरे भारत में हमारी बिटिया जो क्रिकेट का फाइनल है उसमें भारी रनों से विजय होगी और उसी के लिए हम ये कामना कर रहे हैं। यहां यज्ञ में आहुति दी जा रही। और पूर्ण विश्वास कि हमारे बेटियों का मनोबल बढ़ेगा। हम प्रभु से भी प्रार्थना करते हैं कि हमारी बिटिया बहुत अच्छे लीड करके जीते। मैं निवेदन करूंगा कि आप भी प्रार्थना करें और हमारी बेटियां भारी रनों से जीते।

भोलेनाथ मंदिर में अभिषेक कर जीत की कामना

इधर भोपाल की सेवा संकल्प युवा संगठन के युवाओं ने शीतलदास की बगिया स्थित भोलेनाथ मंदिर में अभिषेक किया और भारत की विजय की कामना की। संगठन के अध्यक्ष प्रकाश मालवीय ने बताया कि, “हमारे संगठन ने इससे पहले भी पूर्व विश्व कप के दौरान भोलेनाथ का अभिषेक किया था, तब भारत को विजय प्राप्त हुई थी। उसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए आज भी हमने भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना की है कि भारत की महिला टीम दक्षिण अफ्रीका को हराकर देश का तिरंगा विश्व विजेता के रूप में लहराए।

Hot this week

भोपाल के 35 इलाकों में कल 6 घंटे गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 35 रिहायशी इलाकों में कल...

ब्राउन शुगर और एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

​इंदौर। शहर में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए...

भोपाल: इंस्टा फ्रेंड ने महिला को होटल में बंधक बनाकर किया रेप

​भोपाल | राजधानी के मंगलवारा इलाके में सोशल मीडिया...

जबलपुर: लार्डगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 14 लाख के 12 वाहन बरामद

​जबलपुर। शहर में बढ़ रही वाहन चोरी की घटनाओं...

विदिशा: करोड़ों की जमीन पर फर्जीवाड़ा, तपन तिवारी समेत 3 पर FIR

​विदिशा। शहर के पॉश इलाके स्टेशन रोड पर स्थित...

Topics

भोपाल के 35 इलाकों में कल 6 घंटे गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 35 रिहायशी इलाकों में कल...

ब्राउन शुगर और एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

​इंदौर। शहर में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए...

भोपाल: इंस्टा फ्रेंड ने महिला को होटल में बंधक बनाकर किया रेप

​भोपाल | राजधानी के मंगलवारा इलाके में सोशल मीडिया...

जबलपुर: लार्डगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 14 लाख के 12 वाहन बरामद

​जबलपुर। शहर में बढ़ रही वाहन चोरी की घटनाओं...

विदिशा: करोड़ों की जमीन पर फर्जीवाड़ा, तपन तिवारी समेत 3 पर FIR

​विदिशा। शहर के पॉश इलाके स्टेशन रोड पर स्थित...

एमपी नगर में बस की टक्कर से युवक की मौत, भंडारा खाकर घर लौट रहा था

​भोपाल। राजधानी के व्यस्ततम इलाके एमपी नगर में शुक्रवार...

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

इंदौर। शहर के अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में एक युवती...

खाकी पर दाग: शिकायत निपटाने के एवज में रिश्वत ले रहा ASI लोकायुक्त की गिरफ्त में

खरगोन। भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए इंदौर लोकायुक्त...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img