Thursday, February 12, 2026
19.1 C
Bhopal

भोपाल से निकला पटाखों का खतरनाक कचरा पीथमपुर भेजेंगे

दिवाली पर निकलने वाला पटाखों का कचरा धार जिले के पीथमपुर भेजा जाएगा। कंटेनर के जरिए हेजर्डस्ट वेस्ट को नगर निगम की अनुबंधित फर्म पीथमपुर भेजेगी। जहां कचरे को नष्ट किया जाएगा। ऐसा पहली बार होगा, जब कचरा पीथमपुर भेजा जाएगा।

बता दें कि शहर से हर दिन करीब 800 टन कचरा निकलता है। दिवाली के दूसरे दिन 400 टन कचरा अतिरिक्त रहता है, जो पटाखों का होता है। इसे आदमपुर खंती ले जाया जाता है। जहां नष्ट करते हैं, लेकिन इस बार इसे पीथमपुर भेजा जाएगा।

निगम कमिश्नर ने दिए निर्देश निगम कमिश्नर संस्कृति जैन ने पटाखे के कचरे को पीथमपुर ले जाने को कहा है। हर दिवाली पर पटाखे चलाए जाने से धुआं भी निकलता है। जिससे वायु प्रदूषण भी होता है। पटाखे चलाने के बाद वायु में मिलने वाले बारूद के कणों को जमीन पर लाने के लिए पानी का छिड़काव किया जाएगा। इसके लिए प्रमुख चौराहों पर फागिंग मशीनों, फॉगर, जेड स्प्रे मशीनें घूमेंगी। शहर के सभी फाउंटेन भी चालू रखे जाएंगे।

पहले कचरा ट्रांसफर स्टेशन पर ले जाया जाएगा

दिवाली पर पटाखों के अवशेष स्थल पर ही रह जाते हैं। जिसमें खतरनाक बारूद व अन्य अपशिष्ट (हेजर्डस्ट वेस्ट) प्रबंधन के लिए भी निगम ने व्यवस्थाएं की है। सभी वार्ड क्षेत्रों में हेजर्डस्ट वेस्ट को पृथक से एकत्र कर संबंधित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन पर एकत्र किया जाएगा। ट्रांसफर स्टेशन पर कंटेनर में एकत्र हेजर्डस्ट वेस्ट को निगम की अनुबंधित फर्म द्वारा पीथमपुर भेजा जाएगा।

Hot this week

पत्रकार हूँ, किसी के बाप की जागीर नहीं…

पत्रकार ममता गनवानी की कलम से ✍🏻 “यह खबर मत...

भोपाल के 30 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 30 प्रमुख इलाकों में शुक्रवार...

भोपाल में सेप्टिक टैंक में मिले बक्से में बंद मिली महिला की लाश

​भोपाल। राजधानी के कमल नगर इलाके में गुरुवार शाम...

Topics

पत्रकार हूँ, किसी के बाप की जागीर नहीं…

पत्रकार ममता गनवानी की कलम से ✍🏻 “यह खबर मत...

भोपाल के 30 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 30 प्रमुख इलाकों में शुक्रवार...

भोपाल में सेप्टिक टैंक में मिले बक्से में बंद मिली महिला की लाश

​भोपाल। राजधानी के कमल नगर इलाके में गुरुवार शाम...

इंदौर में फैक्ट्री मजदूर की गला रेतकर हत्या, रेलवे पटरी के पास मिला शव

​इंदौर | शहर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में गुरुवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img