Monday, March 30, 2026
23.7 C
Bhopal

हेड कांस्टेबल ने की युवक से मारपीट

इंदौर के बड़ा गणपति पर एक हेड कांस्टेबल का युवक को पीटते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में हेड कांस्टेबल युवक को बुरी तरह से जमीन पर पटककर पीट रहा है। बताया जाता है कि हादसे वाली रात वह मोबाइल से वीडियो बना रहा था। इस दौरान अफसरों ने भीड़ को हटाने की बात कही थी, लेकिन युवक नहीं मान रहा था।एयरपोर्ट रोड पर हुए हादसे के दौरान बड़ा गणपति घटनास्थल पर रात में काफी भीड़ जमा हो गई थी। इस दौरान वहां पहुंचा एक युवक भीड़ का वीडियो बना रहा था। एडिशनल कमिश्नर अमित सिंह और अन्य अफसरों ने भीड़ को हटाने के लिए पुलिसकर्मियों को कहा। इस दौरान हल्का बल प्रयोग भी किया गया। तब एक युवक ने हेड कांस्टेबल की बात नहीं सुनी तो वह गुस्सा हो गया। उसने बुरी तरह से युवक की पिटाई कर दी। मौके पर मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों ने युवक को छुड़ाया और वहां से भगा दिया। वीडियो में दिख रहे पुलिसकर्मी की पहचान नहीं हो पाई है। पिटने वाले युवक की भी पहचान नहीं हो सकी है न ही कोई शिकायत दर्ज हुई है।।

स्थानीय लोगों से भी हुई अफसरों की बहस यहां मौजूद कुछ स्थानीय लोगों का मौके पर मौजूद पुलिस अफसरों से कहासुनी भी हो गई। यहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने लोगो को हटाया। सोशल मीडिया पर इस तरह का वीडियो भी वायरल हुए हैं। इसके बाद कई नेताओं के अस्पताल पहुंचने पर लोगों ने पुलिस मुर्दाबाद के नारे भी लगा दिए।

Hot this week

भोपाल के 15 इलाकों में कल घंटों गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। शहर के करीब 15 बड़े इलाकों में मंगलवार...

भोपाल: काटजू अस्पताल में नवजात की मौत पर बवाल, डॉक्टरों ने खुद को कमरों में किया बंद

​भोपाल। राजधानी के कैलाशनाथ काटजू अस्पताल में रविवार रात...

‘बेटा’ कहना पड़ा भारी: मामूली विवाद में होटल संचालक की चाकू मारकर हत्या

​भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन क्षेत्र में रविवार देर...

Topics

भोपाल के 15 इलाकों में कल घंटों गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। शहर के करीब 15 बड़े इलाकों में मंगलवार...

‘बेटा’ कहना पड़ा भारी: मामूली विवाद में होटल संचालक की चाकू मारकर हत्या

​भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन क्षेत्र में रविवार देर...

भोपाल: एडमिशन और नौकरी का झांसा देकर नाबालिग से गैंगरेप, चार हिरासत में

​भोपाल। राजधानी के बागसेवनिया थाना क्षेत्र में एक 17...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img