Monday, March 30, 2026
35.1 C
Bhopal

भोपाल के कोलार में तेज रफ्तार कार की टक्कर दो घायल आरोपी चालक फरार

भोपाल के कोलार क्षेत्र के महाबली नगर में शनिवार देर रात एक तेज रफ्तार कार ने सामने से आकर दूसरी कार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बुजुर्ग सहित दो लोग घायल हो गए। घटना का सीसीटीवी फुटेज रविवार को सामने आया, जिसके बाद पुलिस ने टक्कर मारने वाली कार के चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

प्रधान आरक्षक अनुरोध राजपूत के अनुसार तेज रफ्तार कार एमपी04-YD-5902 ने महाबली नगर गेट के पास यू-टर्न ले रही कार को सामने से टक्कर मारी है। शिकायतकर्ता अनंत प्रधान ने कार नंबर के आधार पर एफआईआर दर्ज कराई है।

घायल हुए लोग

हादसे में अनंत प्रधान के ससुर के सिर में गंभीर चोट आई है। उनका निजी अस्पताल में इलाज जारी है। अनंत और कार में सवार एक अन्य व्यक्ति को मामूली चोटें आईं।

आरोपी गाड़ी छोड़कर फरार

टक्कर मारने के बाद आरोपी चालक कार मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने वाहन को जब्त कर थाने में खड़ा कर लिया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।

पुलिस जांच जारी

कोलार थाने की पुलिस मामले की जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी चालक की पहचान की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है।

Hot this week

भोपाल: एडमिशन और नौकरी का झांसा देकर नाबालिग से गैंगरेप, चार हिरासत में

​भोपाल। राजधानी के बागसेवनिया थाना क्षेत्र में एक 17...

नेशनल कुराश चैंपियनशिप: भोपाल की श्रेया यादव ने जीता कांस्य पदक

​भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की होनहार खिलाड़ी श्रेया...

Topics

भोपाल: एडमिशन और नौकरी का झांसा देकर नाबालिग से गैंगरेप, चार हिरासत में

​भोपाल। राजधानी के बागसेवनिया थाना क्षेत्र में एक 17...

नेशनल कुराश चैंपियनशिप: भोपाल की श्रेया यादव ने जीता कांस्य पदक

​भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की होनहार खिलाड़ी श्रेया...

भोपाल: बिजली बिल अपडेट करने के नाम पर कारोबारी से 5.5 लाख की ठगी

​भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन इलाके में साइबर जालसाजों...

बैंक मैनेजर को झांसा देकर युवक ने पार किए लाखों, पुलिस ने दर्ज की FIR”

सागर। शहर के गोपालगंज थाना क्षेत्र में जालसाजी का...

अगरबत्ती फैक्ट्री में दो बहनों से दरिंदगी, तीन पर केस दर्ज

​नामली (रतलाम)। जिले के नामली क्षेत्र में मानवता को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img