Friday, November 13, 2026
29.1 C
Bhopal

कर्जदारों से परेशान युवक ने किया सुसाइड

इंदौर के भंवरकुआं क्षेत्र में रहने वाले एक युवक ने आत्महत्या कर ली। शनिवार शाम परिजनों ने उसे फंदे पर लटका हुआ देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। परिवार के अनुसार, युवक को कर्जदार लगातार परेशान कर रहे थे और उसके मोबाइल पर उनसे लगातार कॉल आ रहे थे।

भंवरकुआं पुलिस के मुताबिक, पवन (24) पुत्र मनोज पाटिल, निवासी श्रीराम नगर, का शव शनिवार शाम फंदे पर लटका मिला। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को जिला अस्पताल भेजा। पवन के जीजा शरद ने बताया कि उसे सबसे पहले पवन की मां ने देखा था।

पवन के जीजा का कहना है कि उसके मोबाइल में इस मामले से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां हैं, जिन्हें पुलिस जांच में शामिल करेगी।

जरूरतों को पूरा करने लिया था कर्ज

पवन वॉलपेपर लगाने का काम करता था। परिवार के अनुसार, अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए उसने कुछ लोगों से कर्ज लिया था। ये सूदखोर 4 से 5% ब्याज पर राशि देते थे और अब उससे भारी रकम की मांग कर रहे थे।

वे उसे फोन पर कॉल करके धमकाते थे। परिवार ने बताया कि पवन के मोबाइल में सभी कर्जदारों के नंबर और उनकी जानकारी दर्ज है, लेकिन उस पर कुल कितना कर्ज था, उन्हें पता नहीं है। पुलिस ने मोबाइल जब्त कर लिया है।

पवन के परिवार में उसका एक भाई है, जो निजी कंपनी में काम करता है, जबकि उसके पिता पेशे से ड्राइवर हैं।

परिवार ने किया आंखों का दान

पवन की मौत के बाद उसके परिवार ने उसकी आंखें दान करने का फैसला लिया। रविवार सुबह एक संस्था की मदद से परिजनों ने उसकी आंखें दान कीं।

Hot this week

साइबर हमले के डर से एमपी के 25 सरकारी विभागों की वेबसाइट बंद, आमजन परेशान

मध्यप्रदेश में सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और तकनीकी लापरवाही...

होटल में नौकरी का झांसा देकर 45 वर्षीय महिला से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। राजधानी के परवलिया सड़क इलाके में एक होटल...

Topics

साइबर हमले के डर से एमपी के 25 सरकारी विभागों की वेबसाइट बंद, आमजन परेशान

मध्यप्रदेश में सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और तकनीकी लापरवाही...

होटल में नौकरी का झांसा देकर 45 वर्षीय महिला से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। राजधानी के परवलिया सड़क इलाके में एक होटल...

पन्ना में जुआ फड़ पर पुलिस की बड़ी दबिश, 6 आरोपी गिरफ्तार, 83,500 रुपए जब्त

​पन्ना। कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को शहर के धाम...

नारायण विहार में युवक पर जानलेवा हमला, आधा दर्जन बदमाशों ने चाकू से गोदा

ग्वालियर। गोला का मंदिर थाना क्षेत्र की नारायण विहार...

मझौली में 20 हजार की रिश्वत लेते पंचायत सचिव रंगे हाथ गिरफ्तार

सीधी (मझौली)। रीवा लोकायुक्त की टीम ने गुरुवार शाम...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img