Sunday, September 27, 2026
28.5 C
Bhopal

चाइनीज मांझे से कटी गर्दन, 8वीं के छात्र की मौत

इंदौर में चाइनीज मांझे ने 16 साल के छात्र की जान ले ली। हादसा रविवार को तेजाजी नगर बायपास पर हुआ।

मृतक की पहचान ओमेक्स सिटी निवासी गुलशन पिता रामकिशन के रूप में हुई है। वह अपने भाई अरुण, दोस्त विशाल और कृष्णा के साथ बाइक से रालामंडल घूमने गया था। लौटते वक्त रास्ते में अचानक पतंग का मांझा गुलशन की गर्दन में फंस गया। इससे उसे गहरा कट लगा।

साथी उसे नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। फिलहाल, पुलिस ने शव को एमवाय अस्पताल भेजकर जांच शुरू कर दी है।

निजी अस्पताल ने इलाज से किया इनकार तेजाजी नगर थाने के टीआई देवेंद्र मरकाम ने बताया- मौके पर मौजूद कार सवार एक परिवार ने तुरंत मदद की और बच्चे को निजी अस्पताल ले गए। गंभीर चोट होने के कारण डॉक्टरों ने इलाज से इनकार कर दिया। इसके बाद वही परिवार बच्चे को एमवाय अस्पताल लेकर गया।

एसीपी राजेश बिलवाल ने कहा- गुलशन की चोट गंभीर थी। ज्यादा खून बहने के कारण उसने अस्पताल पहुंचते-पहुंचते दम तोड़ दिया। प्रारंभिक जांच में चाइनीज डोर की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पढ़ाई के साथ-साथ काम भी करता था गुलशन गुलशन के भाई अरुण ने बताया- बाइक चलाते वक्त अचानक पतंग की डोर बीच में आ गई। मैंने, विशाल और कृष्णा ने डोर पकड़ने की कोशिश की। हमारे हाथों में भी चोट आई है।

परिवार अशोक नगर में ठीकरी का रहने वाला है। पिता रामकिशन मजदूरी करते हैं। गुलशन 8वीं क्लास में पढ़ता था। परिवार की मदद के लिए छोटा-मोटा काम भी करता था।

25 नवंबर को ही लगाया था प्रतिबंध कलेक्टर शिवम वर्मा ने 25 नवंबर को चाइनीज मांझे पर प्रतिबंध लगाया था। उन्होंने बताया था कि चाइनीज मांझे से चोट लगने और कटने के कई मामले सामने आ चुके हैं। ये पशु-पक्षियों के लिए भी खतरा है इसलिए इसे प्रतिबंधित किया गया है।

इसे बेचना और स्टॉक करना प्रतिबंधित कर दिया गया है। इसका उल्लंघन करने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

शादी के 4 महीने बाद युवक ने खाया जहर, सुसाइड नोट में पत्नी और साढ़ू पर लगाए गंभीर आरोप

​इंदौर: ​सांवेर रोड इलाके के भवानीपुर कॉलोनी में शादी के...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

भोपाल में लेबर इंस्पेक्टर परीक्षा देने आए युवा की होटल में संदिग्ध मौत

​भोपाल: उज्जैन से लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने भोपाल आए...

बालाघाट में NCC एडमिशन के नाम पर अश्लील डिमांड: आरोपी प्रोफेसर गिरफ्तार और सस्पेंड

​बालाघाट (मध्य प्रदेश): जिले के एक सरकारी कॉलेज में...

Topics

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

भोपाल में लेबर इंस्पेक्टर परीक्षा देने आए युवा की होटल में संदिग्ध मौत

​भोपाल: उज्जैन से लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने भोपाल आए...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img