Sunday, September 27, 2026
28.5 C
Bhopal

30 नवंबर 2025 MP की फटाफट बड़ी खबरें

भोपाल के रविंद्र भवन में शनिवार शाम टैगोर अंतर्राष्ट्रीय साहित्य और कला महोत्सव ‘विश्वारंग 2025’ का समापन हुआ। 3 दिवसीय इस उत्सव में दिव्या दत्ता, स्वानंद किरकिरे, दिव्या प्रकाश दुबे, नीलोत्पल मृणाल, सोना मोहपात्रा, देवदत्त पटनायक और सौरभ द्विवेदी जैसे देश के कई साहित्यकार, कलाकार और सिनेमा जगत के सितारे शामिल हुए।
भोपाल में मेट्रो की ऑरेंज लाइन के दूसरे चरण सुभाषनगर से करोंद के बीच का काम तेजी से किया जा रहा है। पिलर खड़े होने की शुरुआत करोंद स्थित सीआईएई के सामने से की गई है। यहां पर आठ से अधिक पिलर खड़े हो चुके हैं। इन पर गर्डर लांच करने की तैयारी की जा रही है, सुरक्षा की दृष्टि से देर रात यह काम किया जा रहा है।
भोपाल निवासी एक कारोबारी महिला ने इंटरनेट मीडिया पर महाराष्ट्र के एक निर्माता की पानीपुरी मशीन का प्रमोशनल वीडियो देखा। इसे पूरी तरह आटोमेटिक मशीन बताया गया, जो एक घंटे में 20 हजार पानीपुरी तैयार कर देगा। यह भी दावा था कि अगर मशीन अपने दावे में विफल रही तो कंपनी अपने खर्चे पर पूरा प्लांट वापस ले लेगी। उसकी रकम भी लौटा देगी। कारोबारी ने बैंक से कर्ज लेकर मशीन लगवाई। लेकिन मशीन दावों के अनुरूप नहीं निकली।
मध्य प्रदेश के रहली-ढाना रोड पर शनिवार रात मजदूरी कर लौट रहे बाइक सवार तीन लोगों को चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। मौके पर ही दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीसरे मजदूर को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी भी मौत हो गई।
बुरहानपुर जिले के खरनार थाना पुलिस ने डेढ़ साल से फरार चल रहे चोर गैंग के सरगना को धर दबोचा है। आरोपी चोर ने पिछले साल चोरी के कई वारदातों को अंजान दिया था। पुलिस ने गैंग के अन्य साथियों को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन यह फरार हो गया था।
ब्राह्मण बेटियों पर असभ्य टिप्पणी करने वाले विवादित आइएएस अधिकारी (IAS) व मध्य प्रदेश अनुसूचित जाति-जनजाति अधिकारी कर्मचारी संघ (अजाक्स) के अध्यक्ष संतोष वर्मा पर दर्ज फर्जीवाड़ा केस की फाइल खुल गई है।

Hot this week

शादी के 4 महीने बाद युवक ने खाया जहर, सुसाइड नोट में पत्नी और साढ़ू पर लगाए गंभीर आरोप

​इंदौर: ​सांवेर रोड इलाके के भवानीपुर कॉलोनी में शादी के...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

भोपाल में लेबर इंस्पेक्टर परीक्षा देने आए युवा की होटल में संदिग्ध मौत

​भोपाल: उज्जैन से लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने भोपाल आए...

बालाघाट में NCC एडमिशन के नाम पर अश्लील डिमांड: आरोपी प्रोफेसर गिरफ्तार और सस्पेंड

​बालाघाट (मध्य प्रदेश): जिले के एक सरकारी कॉलेज में...

Topics

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

भोपाल में लेबर इंस्पेक्टर परीक्षा देने आए युवा की होटल में संदिग्ध मौत

​भोपाल: उज्जैन से लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने भोपाल आए...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img