Monday, March 2, 2026
31.1 C
Bhopal

जबलपुर में ऑटो पर पलटा हाईवा, 7 की मौत

जबलपुर से 70 किलोमीटर दूर चरगंवा में मजदूरों से भरे ऑटो पर हाईवा पलट गया। हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई। इनमें दो पति-पत्नी और एक दंपती का 3 साल का बच्चा भी है। 5 से ज्यादा घायल बताए जा रहे हैं। घटना बुधवार शाम 4.30 बजे की है। घायलों को सिहोरा के अस्पताल लाया गया। यहां से गंभीर हालत में 3 को जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।

घटना से नाराज लोगों ने सिहोरा – कटनी स्टेट हाईवे पर चरगंवा रोड पर डेढ़ घंटे तक जाम लगाए रखा। मंझगवां थाना प्रभारी समेत सिहोरा, खितौला पुलिस थाने से पहुंचे फोर्स ने लोगों को शांत कराया। सिहोरा एसडीओपी पारुल शर्मा भी मौके पर पहुंचीं। हाईवा के ड्राइवर को हिरासत में ले लिया गया है।

सोयाबीन की कटाई कर लौट रहे थे मजदूर ऑटो में 13 लोग सवार थे। सभी प्रतापपुर गांव के रहने वाले हैं। पास के ही खमरिया गांव से सोयाबीन की कटाई कर अपने गांव लौट रहे थे, तभी बगल से निकल रहा माइनिंग के काम में लगा हाईवा ऑटो पर पलट गया।

सिहोरा से विधायक संतोष बरकड़े का कहना है कि घटना की जांच करवाई जा रही है। मृतक और घायल मजदूर परिवार से हैं। सरकार सभी की मदद के लिए तत्पर है।

हादसे में मृतक के परिजन और घायलों के लिए मदद की घोषणा

  • सीएम डॉ. मोहन यादव ने मृतक के परिजन को 2-2 लाख रुपए, सड़क दुर्घटना निधि से 15 हजार रुपए देने की बात कही है।
  • संबल योजना के हितग्राही होने की स्थिति में मृतक के परिजन को 4 लाख रुपए की आर्थिक मदद अलग से दी जाएगी।
  • सिहोरा विधायक संतोष सिंह बडकरे ने भी मृतक के परिजनों को 5 हजार रुपए की मदद की है।
  • घायलों का निशुल्क इलाज और सड़क दुर्घटना निधि से 7 हजार 500 रुपए की मदद दी जाएगी।

हादसे में इनकी हुई मौत

  • रानुबाई कोल (19) पत्नी करण कोल , प्रतापपुर
  • करण कोल (20) पिता परदेसी कोल, प्रतापपुर
  • शोभाराम (45) पिता छोटू, प्रतापपुर
  • कल्लू बाई (30) पत्नी शोभाराम, प्रतापपुर
  • भूरा कोल (3) पिता शोभाराम कोल, प्रतापपुर​​​​​​
  • शिवा कोल (18) पिता राजेश कोल, प्रतापपुर
  • उषा बाई (50) पति कोठारी आदिवासी, प्रतापपुर

ये हुए घायल

  • कन्हैया
  • राधिका
  • मंजोबाई
  • राधा
  • 6 अन्य

लोग बोले- स्पीड में निकलते हैं भारी वाहन

घटना से नाराज स्थानीय लोगों का कहना है कि रोड से भारी वाहन स्पीड में गुजरते हैं। इस वजह से आए दिन हादसे हो रहे हैं। लोगों ने मांग करते हुए कहा कि गांव के आसपास ब्रेकर बनाए जाएं। शराब पीकर हाईवा चलाने वाले ड्राइवरों पर भी सख्त कार्रवाई की जाए। पुलिस – प्रशासन के अधिकारियों ने ग्रामीणों को आश्वासन देकर जाम खुलवाया।

Hot this week

ईरान के सुप्रीम लीडर के निधन पर भोपाल में शोक: शिया समुदाय ने दी श्रद्धांजलि

​भोपाल। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की...

अरेरा हिल्स में पुलिस का कड़ा एक्शन: दो दिन में 16 उपद्रवी जेल भेजे

​भोपाल | राजधानी में बढ़ते अपराधों पर लगाम लगाने...

Topics

ईरान के सुप्रीम लीडर के निधन पर भोपाल में शोक: शिया समुदाय ने दी श्रद्धांजलि

​भोपाल। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की...

अरेरा हिल्स में पुलिस का कड़ा एक्शन: दो दिन में 16 उपद्रवी जेल भेजे

​भोपाल | राजधानी में बढ़ते अपराधों पर लगाम लगाने...

विदिशा में शराबी पति ने पत्नी को छत से नीचे फेंका, फिर सीने पर मारी ईंट

​विदिशा। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के हसुआ रोड स्थित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img