Saturday, February 28, 2026
30.1 C
Bhopal

होटल से हिंदू युवती-मुस्लिम युवक को पकड़ा

उज्जैन में शनिवार को हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने महाकाल मंदिर क्षेत्र की एक होटल से मुस्लिम युवक और हिंदू युवती को पकड़ा। महाकाल मंदिर क्षेत्र की एक होटल में नागपुर से आए मुस्लिम युवक व हिंदू युवती ठहरे थे। यहां पर युवक ने युवती का आईडी प्रूफ नही दिया था।

जानकारी मिलने के बाद होटल पहुंचे हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता पुलिस की मौजूदगी में युवक व युवती को थाने लेकर पहुंचे। पुलिस ने मुस्लिम युवक पर 170 बीएनएसएस की कार्रवाई कर जेल भेज दिया है। वहीं होटल संचालक पर धारा 223 बीएनएस के तहत का केस दर्ज किया है। पुलिस ने युवती को वन स्टाप सेंटर पहुंचाया है। युवती को परिजनों के आने के बाद उनके सुपुर्द किया जाएगा।

पुलिस के साथ होटल पहुंचे थे मंच के कार्यकर्ता।

जानकारी के अनुसार महाकाल थाना क्षेत्र के लोहे का पुल पर स्थित होटल हिंदम पैलेस में शनिवार को नागपुर से आए मुस्लिम युवक शहजाद सिद्दीकी के साथ एक हिंदू युवती ठहरी थी। युवक ने होटल में हिंदू युवती का आईडी प्रूफ नहीं दिया था। होटल संचालक ने भी दोनों को रूम दे दिया था।

जानकारी लगने के बाद हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने पुलिस के साथ होटल पहुंचकर जांच की तो सारी स्थिति सामने आ गई। मंच के संयोजक रीतेश माहेश्वरी के अनुसार युवती ने चर्चा में बताया कि दोनों दोस्त हैं। साथ ही जॉब करते हैं। इसलिए उज्जैन घूमने आए हैं। परिवार को भी पता है। जब युवती की मां से चर्चा की तो उन्हें उसके उज्जैन आने की जानकारी ही नहीं थी।

थाने के बाहर जमा हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता।

इधर होटल संचालक मो. जफर ने जानबूझकर युवती की आईडी लिए बिना दोनों को रूम उपलब्ध कराया था। दोनों को थाने लेकर पहुंचने के बाद कार्यवाही में देरी होने पर मंच के कार्यकर्ताओं ने थाने का घेराव कर विरोध किया।

महाकाल थाना प्रभारी गगन बादल ने बताया कि नागपुर निवासी शहजाद सिद्धीकी पर 170 बीएनएसएस की कार्रवाई कर जेल भेजा है। वहीं होटल संचालक मो जफर पिता मो.याकूब 38 वर्ष निवासी वाडिया का मोहल्ला कार्तिक चौक के खिलाफ धारा 223 बीएनएस के तहत कार्रवाई की है। युवती को वन स्टॉप सेंटर पहुंचाया है। उसके माता-पिता के आने के बाद युवती को उनके सुपुर्द किया जाएगा। इधर मंच के कार्यकर्ताओं ने होटल की मान्यता रद्द करने की मांग की है।

Hot this week

भोपाल के 50 इलाकों में कल बिजली गुल रहेगी

​भोपाल | राजधानी के करीब 50 इलाकों में कल...

बेरोजगारी के तनाव में डूबे युवक की सीढ़ियों से गिरकर मौत

​भोपाल | राजधानी के छोला मंदिर इलाके में एक...

इंदौर: सलमान लाला की भाभी ने की खुदकुशी, संजय सेतु के पास मिलीं बेसुध

​इंदौर | शहर के कुख्यात हिस्ट्रीशीटर रहे दिवंगत सलमान...

होली से पहले बड़ी कार्रवाई: खजूरी टोल प्लाजा पर 27 क्विंटल संदिग्ध मावा जब्त

​ ​भोपाल | होली के त्योहार पर मिलावटखोरों के मंसूबों...

शादी का झांसा देकर जिम ट्रेनर ने किया दुष्कर्म, केस दर्ज

​भोपाल | राजधानी के शाहपुरा थाना क्षेत्र में एक...

Topics

भोपाल के 50 इलाकों में कल बिजली गुल रहेगी

​भोपाल | राजधानी के करीब 50 इलाकों में कल...

बेरोजगारी के तनाव में डूबे युवक की सीढ़ियों से गिरकर मौत

​भोपाल | राजधानी के छोला मंदिर इलाके में एक...

इंदौर: सलमान लाला की भाभी ने की खुदकुशी, संजय सेतु के पास मिलीं बेसुध

​इंदौर | शहर के कुख्यात हिस्ट्रीशीटर रहे दिवंगत सलमान...

शादी का झांसा देकर जिम ट्रेनर ने किया दुष्कर्म, केस दर्ज

​भोपाल | राजधानी के शाहपुरा थाना क्षेत्र में एक...

केदारेश्वर घाट पर तेल से भरा ट्रक खाक, 30 लाख का नुकसान

​रतलाम | सरवन मार्ग स्थित कल्याण केदारेश्वर घाट पर...

रिश्वतखोर पटवारी को 3 साल की जेल

खंडवा। भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए गुरुवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img