Monday, March 30, 2026
35.1 C
Bhopal

भोपाल में हिंदू संगठन ने फ्लैट में मुस्लिम युवक को हिंदू लड़की के साथ पकड़ा

भोपाल के अयोध्या नगर में शुक्रवार सुबह 9:30 बजे भवानी हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने एक फ्लैट में दबिश दी। यहां से दानिश खान नाम के युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया। आरोपी ने संगठन के लोगों को देखने के बाद गुमराह करने के लिए अपना नाम दीपक यादव बताया। हालांकि, पुलिस के पहुंचने के बाद उसने अपनी असली पहचान उजागर की।

फ्लैट में उसके साथ एक हिंदू युवती भी मौजूद थी। टी.आई महेश लीलारे के मुताबिक, मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। फ्लैट में कुल 3 युवतियां थी।

संगठन के सदस्य शुभम पांचाल ने बताया कि लंबे समय से दानिश द्वारा लव जिहाद किए जाने की सूचना मिल रही थी। आज सुबह पुख्ता जानकारी मिली कि दानिश खान अयोध्या नगर में रहने वाली युवती से मिलने उसके फ्लैट पर जा रहा है। जैसे ही दानिश, जो मैकेनिक है और नर्सिंग की पढ़ाई कर रहा है, युवती के फ्लैट में पहुंचा, संगठन के लोगों ने उसे पकड़ लिया।

आरोपी ने बताया मैं दीपक यादव हूं

दानिश खान शाहजहानाबाद इलाके का रहने वाला है, जबकि युवती मूल रूप से शहडोल की निवासी है। वह भोपाल में रहकर नर्सिंग की पढ़ाई कर रही है। संगठन का आरोप है कि आरोपी ने युवती से नाम बदलकर मुलाकात की और प्रेम जाल में फंसाया।

दानिश ने संगठन के कार्यकर्ताओं को गुमराह करने के लिए अपनी पहचान पकड़ाए जाने के बाद दीपक यादव बताई थी। लेकिन पुलिस की मौजूदगी में उसके दस्तावेज चेक करने पर उसका असली नाम दानिश खान सामने आया।

Hot this week

‘बेटा’ कहना पड़ा भारी: मामूली विवाद में होटल संचालक की चाकू मारकर हत्या

​भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन क्षेत्र में रविवार देर...

भोपाल: एडमिशन और नौकरी का झांसा देकर नाबालिग से गैंगरेप, चार हिरासत में

​भोपाल। राजधानी के बागसेवनिया थाना क्षेत्र में एक 17...

नेशनल कुराश चैंपियनशिप: भोपाल की श्रेया यादव ने जीता कांस्य पदक

​भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की होनहार खिलाड़ी श्रेया...

Topics

भोपाल: बिजली बिल अपडेट करने के नाम पर कारोबारी से 5.5 लाख की ठगी

​भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन इलाके में साइबर जालसाजों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img