Saturday, April 11, 2026
33.9 C
Bhopal

ट्रैफिक ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड से बदसलूकी, वर्दी फाड़ी; केस दर्ज

इंदौर। शहर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था को ठेंगे पर रखने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। सुपर कॉरिडोर इलाके में शुक्रवार रात ट्रैफिक व्यवस्था संभाल रहे एक होमगार्ड सैनिक के साथ न केवल अभद्रता की गई, बल्कि आरोपियों ने उनकी वर्दी तक फाड़ दी। पुलिस ने इस मामले में अरुण गोस्वामी और उसके साथियों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने सहित विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज की है।

विवाद की जड़: रॉन्ग साइड से एंट्री

​मिली जानकारी के अनुसार, होमगार्ड सैनिक अनिल अटारे की ड्यूटी सुपर कॉरिडोर पर ‘रॉन्ग साइड’ से आने वाले वाहनों को रोकने के लिए लगाई गई थी। इसी दौरान एक स्विफ्ट डिजायर कार में सवार कुछ युवक वहां पहुंचे और बंद मार्ग से जबरन निकलने की कोशिश करने लगे।

बैरिकेड्स गिराए और दी धमकी

​जब सैनिक ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, तो आरोपी अरुण गोस्वामी ने तैश में आकर पुलिस बैरिकेड्स पर लात मार दी और उसे नीचे गिरा दिया। विवाद इतना बढ़ा कि आरोपी ने सिपाही अनिल की वर्दी पकड़ ली, जिससे उनके बटन टूट गए और चश्मा भी गिर गया।

“पुलिस को जूते की नोक पर रखता हूँ”

मौके पर पहुंचे अन्य पुलिसकर्मियों के सामने भी आरोपी का रसूख कम नहीं हुआ। उसने पुलिस टीम को धमकाते हुए अभद्र भाषा का प्रयोग किया। घटना के बाद वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

Hot this week

शेयर बाजार में मुनाफे का लालच देकर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 5 पर केस

​इंदौर। तुकोगंज पुलिस ने शेयर बाजार में निवेश के...

कमला नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अड़ीबाजी करने वाला बदमाश छूरी के साथ गिरफ्तार

​भोपाल। राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र में दहशत...

परवलिया में सड़क किनारे मिला किसान का शव

​भोपाल। राजधानी के परवलिया थाना इलाके में शनिवार सुबह...

अस्पताल के गेट पर बिछा ‘मौत का जाल’, इधर गिर रहे लोग, उधर हो रहा इलाज

गोविंदपुरा स्थित सिविल डिस्पेंसरी के ठीक सामने सड़क पर...

Topics

परवलिया में सड़क किनारे मिला किसान का शव

​भोपाल। राजधानी के परवलिया थाना इलाके में शनिवार सुबह...

अस्पताल के गेट पर बिछा ‘मौत का जाल’, इधर गिर रहे लोग, उधर हो रहा इलाज

गोविंदपुरा स्थित सिविल डिस्पेंसरी के ठीक सामने सड़क पर...

शादी का झांसा देकर छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी फरार

​ ​भोपाल। राजधानी के छोला मंदिर थाना क्षेत्र में पढ़ाई...

होटल में बासी सब्जी का विरोध करने पर वकील से मारपीट, थाने का घेराव

​ ​भोपाल। राजधानी के हबीबगंज इलाके में शुक्रवार शाम उस...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img