Tuesday, October 20, 2026
24.9 C
Bhopal

इंदौर में हॉस्टल स्टूडेंट्स ने अर्धनग्न होकर डांस किया:महिला ने की छेड़छाड़ और अश्लीलता की शिकायत

इंदौर में विजय नगर पुलिस ने निजी होस्टल में रहने वाले तीन स्टूडेंट के खिलाफ छेड़छाड़ और अश्लीलता के मामले में केस दर्ज किया है।

महिला का आरोप है कि आरोपी लड़के आए दिन हॉस्टल में शोर मचाते है। कुछ दिन पहले उन्होंने हॉस्टल के रूम से बाहर आकर अश्लील हरकत की। आधे कपड़े उतारे और डांस करने लगे। इसके बाद सोमवार को फिर से वही हरकत की। महिला के मुताबिक आरोपी आए दिन अश्लील हरकतें करते है। इसे लेकर थाने में शिकायत की गई है।

विजय नगर पुलिस ने स्कीम नंबर 74 में रहने वाली 31 साल की एक महिला की शिकायत पर पर लक्की बॉयज हॉस्टल के तीन लड़कों के खिलाफ छेड़छाड़ और अश्लीलता के मामले में केस दर्ज किया है।

पीड़िता ने बताया कि 12 नवंबर को वह घर पर अकेली थी। आरोपी होस्टल के रूम से बाहर आए और अर्धनग्न हालत में डांस किया। जब उन्हें रोका तो आरोपियों ने विवाद किया और धमकी दी। डर के चलते यह बात किसी को नही बताई।

इसके बाद सोमवार को फिर से तीनों लड़कों ने इसी तरह की हरकत की। विरोध किया तो फिर आरोपियों ने विवाद किया। तब आसपास के लोग भी इकट्ठा हो गए। पति को कॉल कर पूरे मामले की जानकारी दी। बाद में थाने आकर बॉयज हॉस्टल के तीनों लड़कों पर केस दर्ज कराया। पुलिस के मुताबिक अभी आरोपियों की गिरफ्तारी नही हुई है।

Hot this week

ताजुल मसाजिद के पास चाय की दुकान पर युवक पर जानलेवा हमला, सीसीटीवी फुटेज आया सामने

​भोपाल: ​राजधानी के शाहजहानाबाद थाना क्षेत्र स्थित ताजुल मसाजिद की...

NSUI का पिपलानी चौराहे पर प्रदर्शन, मुख्य निर्वाचन आयुक्त का पुतला दहन

​भोपाल: ​दशहरे के पावन अवसर पर NSUI कार्यकर्ताओं ने वोट...

Topics

ताजुल मसाजिद के पास चाय की दुकान पर युवक पर जानलेवा हमला, सीसीटीवी फुटेज आया सामने

​भोपाल: ​राजधानी के शाहजहानाबाद थाना क्षेत्र स्थित ताजुल मसाजिद की...

NSUI का पिपलानी चौराहे पर प्रदर्शन, मुख्य निर्वाचन आयुक्त का पुतला दहन

​भोपाल: ​दशहरे के पावन अवसर पर NSUI कार्यकर्ताओं ने वोट...

दुपाड़ा रोड पर उपद्रवियों का आतंक: चलती गाड़ियों पर पथराव, शीशे टूटे

​शाजापुर: शाजापुर के लालघाटी थाना क्षेत्र अंतर्गत दुपाड़ा रोड पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img