Tuesday, February 10, 2026
17.4 C
Bhopal

मानवाधिकार आयोग अध्यक्ष का गैस राहत अस्पताल में छापा, बदहाली देख बिफरे डॉ. सिंह

मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष डॉ. अवधेश प्रताप सिंह ने आज राजधानी के इंदिरा गांधी महिला एवं बाल चिकित्सालय (गैस राहत) का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में पसरी अव्यवस्थाओं और करोड़ों खर्च होने के बाद भी सुविधाओं का लाभ मरीजों को न मिलने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जाहिर की।
लापरवाही के प्रमुख बिंदु:

  • बंद पड़े हैं OT और ऑक्सीजन प्लांट: साल 2023 में तैयार हुए मॉड्यूलर ऑपरेशन थियेटर और ऑक्सीजन प्लांट 3 साल बाद भी धूल फांक रहे हैं। डॉ. सिंह ने इसे जनता के पैसे की बर्बादी और आपराधिक लापरवाही करार दिया।
  • रेडियोलॉजिस्ट का अभाव: अस्पताल में महिलाओं की सोनोग्राफी के लिए कोई विशेषज्ञ डॉक्टर उपलब्ध नहीं है, जिससे गरीब मरीजों को भटकना पड़ रहा है।
  • खस्ताहाल इमारत: अस्पताल अधीक्षक ने बताया कि नए OT की छत से प्लास्टर गिर रहा है और दीवारों पर दीमक लगी है, जिसे CPA (राजधानी परियोजना प्रशासन) ने ठीक नहीं किया।

सार्वजनिक धन से बनी सुविधाओं का लाभ जनता को न मिलना मानव अधिकारों का सीधा उल्लंघन है। रिपोर्ट आने के बाद PWD के अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

  • डॉ. अवधेश प्रताप सिंह, अध्यक्ष, म.प्र. मानव अधिकार आयोग

आगे की कार्रवाई
आयोग ने अस्पताल अधीक्षक को अव्यवस्थाओं पर विस्तृत रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद संबंधित विभाग के अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा।

Hot this week

हनीट्रैप के जाल में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाले गिरफ्तार

शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र में बदरवास के गल्ला व्यवसायी...

तेज रफ्तार कार की टक्कर से दो मासूम बच्चियों की मौत

सतना। सिंहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पहाडीखेरा–सतना मार्ग पर तेज...

महिला से 1.26 लाख रुपये की ठगी

ग्वालियर। सिरोल इलाके में रहने वाली महिला बैंक कर्मचारी...

भोपाल में छात्रा का बाथरूम में मिला शव

भोपाल। कोहेफिजा इलाके में रहने वाली गांधी मेडिकल कालेज...

ऑनलाइन गेम की लत के कारण चुराए मां के 15 लाख के जेवर

एक नाबालिग ऑनलाइन गेम में पैसे हारने के बाद...

Topics

अफसर मकान कुर्क करने पहुंचे तो युवक ने गोली मार के खुदकुशी कर ली

इंदौर की स्कीम-74 में 51 वर्षीय हेमंत ब्रह्मवंशी ने...

मामूली विवाद में युवक की हत्या

जबलपुर। रांझी थाना अंतर्गत गोकलपुर में देर रात एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img