Monday, March 30, 2026
27.1 C
Bhopal

पत्नी पर कमेंट, पति ने मनचले को पीटा

ग्वालियर के फूलबाग चौराहे पर रविवार दोपहर एक कथित पति-पत्नी का एक अन्य मनचले युवक के बीच विवाद हो गया। यह विवाद पत्नी पर अश्लील टिप्पणी करने को लेकर शुरू हुआ, जिसके बाद पति ने टिप्पणी करने वाले युवक की सड़क पर लात-घूसे और डंडे से मारपीट कर दी।

ये दंपती पति-पत्नी फूलबाग चौराहे पर स्थित गांधी पार्क के बाहर खाना खा रहे थे। दोनों आपस में पति-पत्नी बताए गए हैं लेकिन अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। उसी दौरान एक मनचले युवक ने महिला पर अश्लील टिप्पणी कर दी, जिससे पति भड़क गया।

टिप्पणी के बाद दोनों पक्षों के बीच पहले बहस हुई, जो जल्द ही मारपीट में बदल गई। बीच सड़क पर हुई इस घटना के कारण कुछ देर के लिए यातायात बाधित हो गया। आसपास खड़े लोगों ने इस घटना का वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

हंगामे और मारपीट की यह घटना पड़ाव थाना क्षेत्र के फूलबाग चौराहे पर रविवार दोपहर करीब 3:00 से 3:30 बजे के बीच हुई। वही दंपती और मनचले युवक में हो रही मारपीट की घटना का यह वीडियो पुलिस अधिकारियों की पास भी पहुंचा है। इस मामले में पुलिस का कहना है कि इसकी शिकायत करने थाने पर कोई भी नहीं आया है, अगर आता है तो उसकी शिकायत पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

भोपाल के 15 इलाकों में कल घंटों गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। शहर के करीब 15 बड़े इलाकों में मंगलवार...

भोपाल: काटजू अस्पताल में नवजात की मौत पर बवाल, डॉक्टरों ने खुद को कमरों में किया बंद

​भोपाल। राजधानी के कैलाशनाथ काटजू अस्पताल में रविवार रात...

‘बेटा’ कहना पड़ा भारी: मामूली विवाद में होटल संचालक की चाकू मारकर हत्या

​भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन क्षेत्र में रविवार देर...

Topics

भोपाल के 15 इलाकों में कल घंटों गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। शहर के करीब 15 बड़े इलाकों में मंगलवार...

‘बेटा’ कहना पड़ा भारी: मामूली विवाद में होटल संचालक की चाकू मारकर हत्या

​भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन क्षेत्र में रविवार देर...

भोपाल: एडमिशन और नौकरी का झांसा देकर नाबालिग से गैंगरेप, चार हिरासत में

​भोपाल। राजधानी के बागसेवनिया थाना क्षेत्र में एक 17...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img