Wednesday, February 18, 2026
24.1 C
Bhopal

पत्नी को बचाने में करंट से झुलसा पति, हुई मौत

जुन्नारदेव के चटुआ में आज एक युवक करंट से झुलसी अपनी पत्नी को बचाने के चक्कर में खुद करंट से झुलस गया और अपनी जान गवां बैठा, जिसके बाद पूरे गांव में हडक़ंप मच गया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक घटना सोमवार की है।

नवेगांव के चटुआ निवासी राजू उईके पिता तेजलाल उईके उम्र 45 साल आज अपने घर में पूजा कर रहा था, उस दौरान रसोई में काम कर रही उनकी पत्नी अचानक करंट से झुलस गई, पत्नी की आवाज सुनकर वह दौड़ा और पत्नी को धकेल दिया, जिससे बिजली के तार में उलझी उसकी पत्नी तो बच गई लेकिन वह खुद झुलस गया।।जिससे वह बेसुध हो गया।

परिजनों ने तत्काल उसे गंभीर हालत में अस्पताल लेकर आए जहां पर डाक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने सूचना मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है, जबकि पीएम के बाद उसका शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

पूर्व विधायक के रिश्तेदार है मृतक, गांव में पसरा मातम

जानकारी के मुताबिक मृतक राजू उईके पूर्व विधायक नत्थनशाह कवडेती के भाई का दामाद था, घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है, वहीं उनकी पत्नी भी घटना के बाद से बेसुध बताई जा रही है।

Hot this week

भोपाल के 20 इलाकों में कल 6 से 7 घंटे गुल रहेगी बिजली

भोपाल | राजधानी के करीब 20 प्रमुख इलाकों में...

पत्नी ही निकली पति की कातिल, ‘पुजारी’ प्रेमी के साथ मिलकर रचा मौत का षड्यंत्र

​मंडला। जिले के टिकरिया थाना क्षेत्र में हुए सुमित...

“महंगाई की मार: चूल्हा हुआ ठंडा, तो सड़कों पर उतरी ‘रसोई संसद'”

भोपाल | राजधानी में विधानसभा सत्र की गहमागहमी के...

Topics

भोपाल के 20 इलाकों में कल 6 से 7 घंटे गुल रहेगी बिजली

भोपाल | राजधानी के करीब 20 प्रमुख इलाकों में...

“महंगाई की मार: चूल्हा हुआ ठंडा, तो सड़कों पर उतरी ‘रसोई संसद'”

भोपाल | राजधानी में विधानसभा सत्र की गहमागहमी के...

चाय के विवाद में ‘द लेजी कैफे’ बना अखाड़ा, जमकर चले पत्थर

​भोपाल। राजधानी के जोन-2 स्थित 'द लेजी कैफे' में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img