Wednesday, September 30, 2026
24.6 C
Bhopal

एक परिवार की इनकम 2 रुपए सालाना

सागर के बंडा में अजब-गजब मामला सामने आया है। यहां तहसील कार्यालय से एक शख्स का मात्र 2 रुपए सालाना इनकम सर्टिफिकेट जारी कर दिया गया। प्रमाण पत्र तहसीलदार के हस्ताक्षर के बाद जारी हुआ है। प्रमाण पत्र पर जनवरी 2024 में बनाया गया है। मामला तब सामने आया, जब सोमवार को सोशल मीडिया पर यह सामने आया। इसमें परिवार की आय सिर्फ 2 रुपए दर्शाई गई है।

बंडा तहसीलदार महेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि मामला सामने आया है। मेरी पदस्थापना से पहले का है। आय प्रमाण पत्र की जांच करा रहे हैं। यदि संशोधित नहीं हुआ है, तो ठीक कराया जाएगा।

सोशल मीडिया पर प्रमाण पत्र सामने आने पर पड़ताल की गई। पता चला कि यह इनकम सर्टिफिकेट बंडा ब्लाॅक के ग्राम घूघरा के रहने वाले बलराम चढ़ार का है। उन्होंने जनवरी महीने में आवेदन किया था। उस वक्त बलराम चढ़ार ने सालाना इनकम 40 हजार रुपए लिखी थी, लेकिन संबंधित सेंटर में आवेदन को ऑनलाइन करते समय आय 2 रुपए लिख दी गई।

बाबू से लेकर तहसीलदार ने नहीं दिया ध्यान ऑनलाइन आवेदन में इनकम 2 रुपए लिखने के बाद सर्टिफिकेट बनाने की प्रोसेस शुरू की गई। इस दौरान आवेदन क्लर्क से लेकर तहसीलदार तक पहुंचा। तत्कालीन बंडा के तहसीलदार ज्ञानचंद्र राय ने आवेदन पर हस्ताक्षर कर 8 जनवरी 2024 को सर्टिफिकेट जारी कर दिया। इस दौरान उन्होंने भी नहीं देखा कि आवेदक की आय मात्र 2 रुपए लिखी है। मामले में तत्कालीन बंडा के तहसीलदार ज्ञानचंद्र राय से बात की, तो उन्होंने बगैर जवाब दिए फोन काट दिया।

Hot this week

जहरीली शराब मामले में फरार महिला आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट के आदेश पर भेजी गई जेल

​सागर: देवरी पुलिस ने जहरीली शराब की अवैध बिक्री...

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

कालापीपल विधायक का स्टंट वाला वीडियो वायरल, कांग्रेस ने उठाए सवाल; विधायक ने मांगी माफी

​शुजालपुर: शाजापुर जिले की कालापीपल विधानसभा से भाजपा विधायक...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

Topics

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img