Monday, April 6, 2026
24.9 C
Bhopal

पति ने पत्नी की हत्या की

इंदौर के निरंजनपुर इलाके में बुधवार रात एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। महिला अपने ही घर के किचन में घायल अवस्था में पड़ी मिली थी, जिसके सिर पर गंभीर चोट के निशान थे। मामले की सूचना अस्पताल से पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया। जांच में हत्या की पुष्टि हुई है, जबकि आरोपी पति फरार है।

लसूडिया थाना प्रभारी तारेश सोनी ने बताया कि बुधवार रात अस्पताल से संगीता चौहान (45) की मौत की सूचना मिली थी। जांच के दौरान मृतका के बेटे आकाश ने बताया कि वह और उसका भाई काम पर गए थे। रात में जब दोनों घर लौटे तो मां सामने के कमरे में नहीं मिली। किचन में जाने पर मां जमीन पर घायल अवस्था में पड़ी थी और सिर से खून निकल रहा था। मां को इस हालत में देखकर वह चिल्लाया, तभी उसके पिता रमेश चौहान को घर से बाहर की ओर तेजी से भागते हुए देखा गया।

बाद में आसपास के लोगों को इसकी सूचना दी गई और घायल महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गुरुवार को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में महिला के सिर पर भारी वस्तु से वार किए जाने की पुष्टि हुई है।

पुलिस के अनुसार आरोपी पति रमेश चौहान घटना के बाद से फरार है। उसकी तलाश के लिए टीम गठित की गई है। पुलिस का कहना है कि आरोपी के पकड़े जाने के बाद ही घटना के पीछे के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा।

दूसरी महिला से अफेयर का खुलासा

मृतका के बेटे आकाश ने पुलिस को बताया कि उसके पिता का किसी दूसरी महिला से प्रेम संबंध था, जिसको लेकर घर में आए दिन विवाद होता रहता था। आकाश के अनुसार घटना के समय वह घर पर मौजूद नहीं था। उसने बताया कि उसकी मां सिलाई का काम करती थी, जबकि पिता लोडिंग वाहन चलाने का काम करते हैं।

Hot this week

एमपी में ईंधन का संकट नहीं: रोज बुक हो रहे 2.20 लाख सिलेंडर, कालाबाजारी पर सख्ती

​भोपाल। मध्य प्रदेश में एलपीजी और पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति...

भोपाल के 35 इलाकों में कल गुल रहेगी बिजली

भोपाल। शहर के करीब 35 रिहायशी इलाकों में मंगलवार...

जमीनी विवाद में महिला की गरिमा से खिलवाड़, 3 महिलाओं समेत 5 पर केस दर्ज

​धामनोद (धार)। जिले के धामनोद थाना क्षेत्र में रविवार...

बड़ा तालाब को बचाने की बड़ी मुहिम: भदभदा से शुरू हुई अतिक्रमण हटाओ कार्रवाई

​भोपाल। राजधानी की लाइफलाइन 'बड़ा तालाब' को अतिक्रमण मुक्त...

Topics

आयुष्मान भारत योजना: नियमों में ढिलाई पर बड़ी स्ट्राइक, 126 अस्पतालों की मान्यता रद्द

​भोपाल/इंदौर/ग्वालियर/जबलपुर: मध्यप्रदेश में आयुष्मान भारत योजना के तहत इलाज...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img