Friday, October 2, 2026
33.6 C
Bhopal

ऑनलाइन शॉपिंग के चक्कर में महिला से ठगी

ग्वालियर में एक महिला ऑनलाइन शॉपिंग के बाद सामान वापस करने के चक्कर में ठगी का शिकार हो गई। कस्टमर केयर से मिली एक लिंक पर क्लिक करते ही उनके बैंक खाते से करीब 2 लाख रुपए कट गए। महिला ने तुरंत महाराजपुरा थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दीनदयाल नगर निवासी रेणु मिश्रा, जो वेटनरी विभाग में कार्यरत हैं। कुछ दिन पहले मीशो से ऑनलाइन सामान मंगवाया था। सामान पसंद न आने पर उन्होंने उसे वापस करने के लिए कंपनी के कस्टमर केयर से संपर्क किया। कस्टमर केयर से उन्हें एक लिंक भेजी गई और बताया गया कि इस पर क्लिक करने के बाद मीशो के कर्मचारी उनसे संपर्क कर सामान वापसी की प्रक्रिया पूरी करेंगे।

रेणु मिश्रा ने जैसे ही अपने मोबाइल पर आई उस लिंक पर क्लिक किया, उनके बैंक खाते से पैसे कटने का मैसेज आ गया। बैंक से आए मैसेज से उन्हें पता चला कि उनके साथ धोखाधड़ी हुई है। उन्होंने तत्काल अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद वे महाराजपुरा थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात ठग के खिलाफ साइबर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।

महाराजपुरा थाना सर्कल के सीएसपी नागेंद्र सिंह सिकरवार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि एक अज्ञात ठग ने ऑनलाइन सामान वापसी के बहाने महिला से ठगी की है। उन्होंने बताया कि महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस जल्द ही ठग को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है।

Hot this week

टीकमगढ़ में बदमाशों का आतंक: शराब दुकान पर कट्टे से फायर, गानों की धुन पर डांस कर बोतलें लूटीं

​टीकमगढ़: जिले के देहात थाना क्षेत्र के बाबरी स्थित मोहनगढ़...

दस किलो चरस तस्करों को 11-11 साल की सजा, एक-एक लाख जुर्माना

​भोपाल: राजधानी की विशेष एनडीपीएस अदालत ने मादक पदार्थों की...

खबर छापने पर मिल गई FIR की सौगात, पुलिस की रॉकेट स्पीड पर उठे सवाल…

​भोपाल। लगता है इंदौर क्राइम ब्रांच वालों ने आजकल...

संपत्ति विवाद में समझौते के नाम पर कारोबारी ने महिला से ठगे 4.16 करोड़, केस दर्ज

​इंदौर: शहर के एक बड़े कारोबारी द्वारा संपत्ति विवाद में...

मिसरोद में शादी का झांसा देकर युवती से रेप, केस दर्ज

​भोपाल: राजधानी के मिसरोद इलाके में एक 21 वर्षीय युवती...

Topics

ग्वालियर में परिवार नियोजन जागरूकता अभियान का शुभारंभ, नुक्कड़ नाटक और रैलियों से करेंगे जागरूक

​ग्वालियर: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और फॅमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img