Saturday, February 28, 2026
32 C
Bhopal

12साल पुराने केस में पति को 10 साल की सजा

12 साल पहले पति की प्रताड़ना से परेशान होकर एक महिला ने आत्महत्या कर ली थी। मरने से पहले महिला ने सुसाइड नोट भी छोड़ा था। जिसमें प्रताड़ना का जिक्र किया गया था। शनिवार को जबलपुर सेशन कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए आरोपी पति नितिन शुक्ला को 10 साल की सजा सुनाई है। साथ पति के ममेरे भाई अनूप तिवारी व अतुल तिवारी को एक-एक साल की सजा से दंडित किया है।

जबलपुर के उखरी में रहने वाले आरोपी नितिन की 2013 में करमेता निवासी तितिक्षा से शादी हुई थी। बाद में दोनों तमिलनाडु चले गए थे। यहां तितिक्षा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी ।

पीड़ित परिवार की ओर से पैरवी करते हुए एडवोकेट नरेन्द्र जैन ने कोर्ट को बताया कि 6 फरवरी 2013 को मृतका की शादी शारदा नगर करमेता निवासी अतुल तिवारी के साथ हुई थी। शादी से पहले ससुराल पक्ष द्वारा दहेज के रूप में 8 लाख रुपए नकद एवं अन्य सामान की मांग रखी गई थी। मृतका की मां ने इतना दहेज देने में असमर्थता जताई। बाद में 4 लाख रुपए नकद एवं लगभग ढाई लाख रुपए के गृहस्थी के सामान पर मामला तय हुआ।

तमिलनाडु में की आत्महत्या

नितिन शुक्ला की नौकरी तमिलनाडु के कांचीपुरम में होने के चलते शादी के कुछ दिनों बाद ही तितिक्षा पति के साथ वहां चली गई। आरोपी पति तमिलनाडु में किराए के मकान में रहता था। उसके साथ मां कल्पना शुक्ला, ममेरे भाई अनूप तिवारी और अतुल तिवारी भी तमिलनाडु आ गए थे। यहां पर सभी लोगों ने तितिक्षा तिवारी को शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताडि़त करना शुरू कर दिया। परेशान होकर तितिक्षा तिवारी ने 18 सितंबर 2013 को तमिलनाडु के कांचीपुरम स्थित मरई नगर के घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

घटनास्थल पर मिला सुसाइड नोट

पुलिस ने मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया था। सुसाइड नोट में महिला ने आरोपियों के खिलाफ मानसिक एवं शारीरिक प्रताड़ना देने के चलते आत्महत्या की बात लिखी थी। मामले में शनिवार को अपर सत्र न्यायाधीश अभिषेक सक्सेना ने मुख्य आरोपी पति नितिन शुक्ला को 10 वर्ष का कारावास, ममेरे भाई अनूप तिवारी व अतुल तिवारी को एक-एक वर्ष का कठोर कारावास और अर्थ दंड से दंडित किया है।

Hot this week

भोपाल के 50 इलाकों में कल बिजली गुल रहेगी

​भोपाल | राजधानी के करीब 50 इलाकों में कल...

बेरोजगारी के तनाव में डूबे युवक की सीढ़ियों से गिरकर मौत

​भोपाल | राजधानी के छोला मंदिर इलाके में एक...

इंदौर: सलमान लाला की भाभी ने की खुदकुशी, संजय सेतु के पास मिलीं बेसुध

​इंदौर | शहर के कुख्यात हिस्ट्रीशीटर रहे दिवंगत सलमान...

Topics

भोपाल के 50 इलाकों में कल बिजली गुल रहेगी

​भोपाल | राजधानी के करीब 50 इलाकों में कल...

बेरोजगारी के तनाव में डूबे युवक की सीढ़ियों से गिरकर मौत

​भोपाल | राजधानी के छोला मंदिर इलाके में एक...

इंदौर: सलमान लाला की भाभी ने की खुदकुशी, संजय सेतु के पास मिलीं बेसुध

​इंदौर | शहर के कुख्यात हिस्ट्रीशीटर रहे दिवंगत सलमान...

शादी का झांसा देकर जिम ट्रेनर ने किया दुष्कर्म, केस दर्ज

​भोपाल | राजधानी के शाहपुरा थाना क्षेत्र में एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img