Wednesday, February 11, 2026
28.1 C
Bhopal

भोपाल में आईएएस संतोष वर्मा का पुतला फूंका

आईएएस अधिकारी संतोष वर्मा द्वारा ब्राह्मण समाज की महिलाओं और बेटियों को लेकर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी पर गुरुवार को भी विरोध प्रदर्शन हुआ। ब्राह्मण समाज के बैनर तले प्रदर्शनकारियों ने रोशनपुरा चौराहे पर जमकर नारेबाजी की और संतोष वर्मा को बर्खास्त करने की मांग को बुलंद किया।

समाज के लोगों की भारी मौजूदगी के बीच संतोष वर्मा का पुतला दहन किया गया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि मध्य प्रदेश कैडर के इस आईएएस अधिकारी ने पहले भी ऐसे विवादित और समाज विशेष को आहत करने वाले बयान दिए हैं, लेकिन उनके खिलाफ अब तक सख्त कार्रवाई नहीं की गई।

कई प्रमुख नेता हिरासत में

प्रदर्शन उग्र होता देख पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की और कई ब्राह्मण समाज के नेताओं को हिरासत में ले लिया। गिरफ्तार होने वालों में कर्मचारी नेता सुधीर नायक, नगर निगम भोपाल के पूर्व अध्यक्ष कैलाश मिश्र, पुष्पेंन्द्र मिश्रा और कर्मचारी नेता श्यामसुंदर शर्मा शामिल हैं।

समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि जब तक संतोष वर्मा के खिलाफ कठोर विभागीय कार्रवाई नहीं होती, उनका विरोध जारी रहेगा। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि आने वाले दिनों में पूरे प्रदेश में इस मुद्दे को लेकर आंदोलन को और तेज किया जाएगा।ब्राह्मण समाज के अनुसार, ऐसी टिप्पणियां न केवल महिलाओं का अपमान हैं, बल्कि समाज की गरिमा और संविधान में दिए गए समानता के अधिकार का भी उल्लंघन है।

समाज के लोगों ने कहा कि अब आवाज उठ चुकी है और इसे किसी भी कीमत पर दबाया नहीं जा सकेगा।

Hot this week

पति से विवाद हुआ तो पत्नी ने घर में रखे गांजे के पैकेट का वीडियो पुलिस को भेज दिया

इंदौर। अकाउंटेंट महिला ने मादक पदार्थ बेचने वाले पति...

बाउंसर की चाकू मारकर हत्या

विजयनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर रात एक...

मोहन सरकार ने लिया फिर 5 हजार करोड़ कर्ज

विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने और अनुपूरक बजट...

भोपाल में शादी का झांसा देकर विवाहिता से दुष्कर्म

भोपाल के निशातपुरा थाना पुलिस ने एक गंभीर मामले...

शादी समारोह में युवक ने 10 साल के बच्‍चे को मारी गोली

सतना। शादी समारोहों में हर्ष फायरिंग पर कानूनन सख्त...

Topics

बाउंसर की चाकू मारकर हत्या

विजयनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर रात एक...

मोहन सरकार ने लिया फिर 5 हजार करोड़ कर्ज

विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने और अनुपूरक बजट...

भोपाल में शादी का झांसा देकर विवाहिता से दुष्कर्म

भोपाल के निशातपुरा थाना पुलिस ने एक गंभीर मामले...

शादी समारोह में युवक ने 10 साल के बच्‍चे को मारी गोली

सतना। शादी समारोहों में हर्ष फायरिंग पर कानूनन सख्त...

हनीट्रैप के जाल में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाले गिरफ्तार

शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र में बदरवास के गल्ला व्यवसायी...

तेज रफ्तार कार की टक्कर से दो मासूम बच्चियों की मौत

सतना। सिंहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पहाडीखेरा–सतना मार्ग पर तेज...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img